Unique CV of Cook : आप ने अक्सर इंजीनियर, डेटा एनालिस्ट और जर्नलिस्ट और यहां तक की टीचर का भी सीवी देखा होगा, लेकिन क्या आप ने कभी किसी कुक का सीवी देखा है। नहीं , तो अब देख सकते हैं , क्योंकि बेंगलुरु की उस आदमी ने अपनी कुक के लिए एक खास सीवी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों ने इसपर प्रतिक्रिया भी दी है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्यों बनाया सीवी?
एक्स पर एक उर्वी नाम की महिला ने एक रिक्वेस्ट पोस्ट किया, जिसमें उसने अपने एरिया में एक अच्छे कुक की मांग की। पोस्ट में उर्वी ने लिखा हेय चैट, मैं HSR में एक कुक की तलाश कर रही हूं, जो मेरे लिए कुछ अच्छा सादा घरेलू भोजन बना सके, अगर आपके पास कोई लीड है तो कृपया साझा करें?
इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन ने बेंगलुरु निवासी वरुण पेरू ने अपने रिएक्शन के तौर पर अपनी कुक रितु का सीवी पोस्ट किया और उर्वी से उसे नौकरी देने के लिए विचार करने को कहा। वरुण ने सीवी के साथ लिखा कि आपको निश्चित रूप से रितु दीदी HSR के मास्टरशेफ के बारे में सोचना चाहिए। वह अपने काम में अद्भुत रही हैं – उनका सरल, घरेलू भोजन सबसे अच्छा है! मैंने उनके लिए एक रिज्यूमे भी बनाया क्योंकि वह सुर्खियों की हकदार हैं। यहां हम आपके लिए वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
मास्टरशेफ लेवल की सीवी
वरुण ने अपनी कुक का सीवी बिल्कुल मास्टरशेफ लेवल का बनाया। इसमें उन्होंने अलग-अलग सेक्शन बांटे थे। ऑब्जेक्टिव सेक्शन में उन्होंने रितु के गोल को क्लीयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है। बस एक ही गोल है, आपको रोज घर जैसा खाना मिलता रहे, जिसका मतलब है कि सरल, घरेलू भोजन तैयार करके हर भोजन में आराम और स्वाद लाना जो ऐसा लगे कि यह सीधे आपकी रसोई से आया हो।
रीतु के स्किल में राजमा-चावल और रसम चावल जैसे आरामदायक भोजन पकाने से लेकर ‘स्टाफ-सेफ्टी कुकिंग’ एक्सपर्ट होने तक की बात कही गई है। सीवी में रितु के गैस और इंडक्शन कुकिंग दोनों में एक्सपर्ट होने के बारे में भी बताया गया है।
इस ट्वीट को अब तक 100000 से अधिक बार देखा जा चुका है और लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिया है। एक व्यक्ति ने लिखा कि किसी के काम के लिए सच्ची प्रशंसा ऐसी ही होती है! रितु दीदी पूरी दुनिया की हकदार हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह वह सम्मान का स्तर है जो हमें अपने हाउस हेल्प के प्रति दिखाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- LPG से लेकर क्रेडिट कार्ड तक, 1 दिसंबर से होंगे ये बड़े बदलाव; जानें डिटेल्स
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines