नई दिल्ली: लौकी एक ऐसी सब्जी है जिसको बहुत कम लोग ही खाना पसंद करते हैं। वैसे तो ये आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छी होती है लेकिन लोग इसके स्वाद को ज्यादा पसंद नहीं करते हैं। आमतौर पर लौकी को लोग लौकी-चना की सब्जी, जूस, बर्फी या हलवा बनाकर सेवन करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने लौकी की खीर बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए लौकी की खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत टेस्टी और लजीज होती है। इसको आप किसी भी खास मौके पर बनाकर घर वालों का मुंह मीठा करा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं लौकी की खीर बनाने की रेसिपी-
लौकी खीर बनाने की सामग्री-
-लौकी 1/2 किलो
-घी 2 चम्मच
-काजू 2 बड़े चम्मच
-किशमिश 2 बड़े चम्मच
-दूध 1 लीटर
-हरी इलायची 2
-बादाम 2 बड़े चम्मच
-चीनी 1/2 कप
लौकी खीर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप एक बर्तन में दूध डालें और मीडियम आंच पर उबाल लें।
फिर आप लौकी को धोकर छील लें और कद्दूकस कर लें।
इसके बाद आप लौकी का सारा एक्स्ट्रा पानी निकाल कर लौकी को अलग रख लें।
फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किया हुआ लौकी डालें और 5-6 मिनट तक भून लें।
फिर आप उबलते दूध में भुना हुआ घी, चीनी और पिसी हुई इलायची डालकर मिला दें।
इसके बाद आप इसमें किशमिश, बारीक कटे बादाम और काजू डालें।
फिर आप इसको चलाते हुए मीडियम आंच पर गाढ़ा होने तक करीब 10-15 मिनट तक पका लें।
इसके बाद आप गैस को बंद करके खीर को थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप इसको किसी बाउल में निकाल लें और कम से कम 1-2 घंटों तक फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
अब आपकी स्वादिष्ट लौकी की खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
20 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
23 hrs agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
2 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines