नई दिल्ली: कल 11 अगस्त 2022 को रक्षाबंधन का त्योहार पूरे भारत में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला है। ऐसे में अगर आप अपने भाई को मीठे में कुछ अलग खिलाना चाहते हैं, तो आज हम आपके लिए मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये लड्डू खाने में बहुत स्वादिष्ट और लजीज होते हैं। साथ ही इससे आपके रिश्ते में भी मिठास घुल जाएगी। इसको बनाकर आप कई दिनों तक स्टोर करके खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मलाई लड्डू बनाने की आसान रेसिपी-
मलाई लड्डू बनाने की सामग्री-
-2 लीटर दूध
-1 टी चम्मच घी
-2 चम्मच नींबू रस
-1/2 चम्मच इलायची पाउडर
-स्वादानुसार चीनी
-3/4 कप मिल्क पाउडर
-3/4 कप कंडेन्स्ड मिल्क
-1/4 कप मलाई
मलाई लड्डू बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में आधा कप दूध निकालकर अलग रख लें।
फिर आप बाकी बचे दूध में नींबू का रस डालें और फाड़कर पनीर निकाल लें।
इसके बाद आप इस पनीर को एक मलमल के कपड़े में अलग रख दें।
फिर आप एक बर्तन में दूध, क्रीम और घी डालें और गाढ़ा होने तक चलाते हुए कम आंच पर पकाएं।
इसके बाद आप इसमें मिल्क पाउडर, पनीर, चीनी और कंडेंस्ड मिल्क डालें और धीरे-धीरे चलाते हुए मिलाएं।
फिर आप इसमें इलायची पाउडर डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
इसके बाद आप तैयार मिक्चर को थोड़ी देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप इस मिक्चर के गोल-गोल लड्डू बना लें।
अब आपके स्वादिष्ट मलाई लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
22 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines