Maharajas Express: हम सब में से अधिकांश लोग रेलवे की सवारी करते हैं। रेल की यात्रा काफी मजेदार होती है। पटरी पर दौड़ती ट्रेन और उसकी आवाज हमें एक अलग आंनद की अनुभुति देता है। भले ही वो लंबा ही क्यों न हो। । देश में अधिकांश लोग अभी भी वायुमार्ग की तुलना में रेलवे को तरजीह देते हैं क्योंकि यह अभी भी परिवहन का एक सस्ता साधन है। लेकिन इस एक रेलवे ने इसे गलत साबित कर दिया।
महाराजा एक्सप्रेस विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को लग्जरी ट्रेन यात्रा का अनुभव प्रदान करती है
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) द्वारा संचालित महाराजा एक्सप्रेस विभिन्न मार्गों पर यात्रियों को लग्जरी ट्रेन यात्रा का अनुभव प्रदान करती है। महाराजा एक्सप्रेस की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, “महाराजा एक्सप्रेस अपने मेहमानों के लिए उस विशेष अनुभव को फिर से पेश करती है। भारत के सबसे शानदार पर्यटक आकर्षणों का दौरा करने के दौरान आपको लग्जरी सुविधा देती है।
प्रेसिडेंशियल सुइट का वीडियो हुआ वायरल
इस ट्रेन में, एक यात्री चार मार्गों में से एक का चयन कर सकता है और सात दिनों के लिए यात्रा कर सकता है। कोई भी द इंडियन पैनरोमा, ट्रेजर ऑफ इंडिया, द इंडियन स्प्लेंडर और द हेरिटेज ऑफ इंडिया पर जा सकता है। इंस्टाग्राम यूजर कुशाग्र ने प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के प्रेसिडेंशियल सुइट का वीडियो शेयर किया।
वीडियो के शुरुआती सीन में एक शख्स महाराजा एक्सप्रेस के कमरे का दरवाजा खोलता है। वो फिर उसका वर्णन करता है। ये लग्जरी सुइट एक रेलवे कोच के आकार में दिखता है। इसमें खाने की जगह, शॉवर वाला बाथरूम और दो मास्टर बेडरूम शामिल हैं। ब्लॉगर के मुताबिक इसकी कीमत 19 लाख से ज्यादा है।
राजा-महाराजा वाले ठाठ बाट
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार सुइट में बड़ी पैनोरमिक खिड़कियां शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मानार्थ मिनी बार, एयर कंडीशनिंग और वाई-फाई इंटरनेट, लाइव टेलीविज़न और डीवीडी प्लेयर सहित कई अन्य सुविधाएं हैं। वीडियो को 10 नवंबर को शेयर किया गया था और तब से इसे 48,00 लाइक और 30 लाख बार देखा जा चुका है। “क्या आपने कभी भारतीय रेलवे के इस सबसे महंगे टिकट कोच को देखा है?” वीडियो का कैप्शन पढ़ता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines