Mahakumbh 2025 Viral Girl Monalisa: प्रयागराज में लगे महाकुंभ 2025 (Mahakumbh 2025) में वायरल गर्ल मोनालिसा (Viral Girl Monalisa) आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। सांवला रंग खूबसूरत आंखें और दिल चुरा लेने वाली स्माइल वाली ये लड़की सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उनकी खूबसूरती देख हर कोई उन्हें देखता ही रह जाता है। आलम ये है कि सिंपल सी लड़की अब किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आज हम उनके बारे में जान लेते हैं कि आखिर वो हैं कौन और कैसे एक सेलिब्रिटी बन गई हैं।
कौन है मोनालिसा
महाकुंभ 2025 इन दिनों चर्चा में है जिसमें वायरल गर्ल मोनालिसा भी है। सिंपल सी लड़की जो लाइमलाइट में बनी हुई हैं और पूरा सोशल मीडिया उन्हीं के वीडियो और फोटो से पटा हुआ है। मोनालिसा का पूरा नाम मोनालिसा भोंसले है जो इंदौर की रहने वाली हैं। महाकुंभ में मोनालिसा के लिए उन्हीं की खूबसूरती मुसीबत बन गई है क्योंकि लोग उनसे माला खरीदने के लिए नहीं बल्कि फोटो और वीडियो बनाने के लिए उनके पीछे आते हैं। वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी मोनालिसा का इंटरव्यू लेने के लिए लाइन में लगे हुए हैं जिससे वो बहुत परेशान हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ में वायरल मोनालिसा को मिला लीड रोल, बड़े फिल्म मेकर ने दिया ऑफर
कैसे माला बेचने वाली बन गई सेलिब्रिटी
मोनालिसा महाकुंभ 2025 में मालाएं बेचने का काम करती हैं। वो की तरह की महंगी-महंगी मालाएं हाथों में लिए पूरे कुंभी में घूमती हैं। उनकी आंखें इतनी सुंदर हैं कि किसी ने मोनालिसा की एक फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। फिर क्या था लोगों की नजर नेचुरल ब्यूटी पर पड़ी तो हर कोई उनके बारे में जानने का इच्छुक हो गया। एक के बाद एक कई सारी फोटो और वीडियो मोनालिसा के सोशल मीडिया पर छा गए हैं। अब तो एक माला बेचने वाली लड़की किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है, क्योंकि देश-विदेश से आए पर्यटक उनके साथ फोटो क्लिक करवाने और वीडियो बनाने के लिए उनके पीछे-पीछे जाते नजर आ रहे हैं।
फिल्म भी हो गई ऑफर
कथित तौर पर मोनालिसा की खूबसूरती पर फिदा होकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म मेकर सनोज मिश्रा ने उन्हें फिल्म में लीड रोल का ऑफर दे दिया है। कहा जा रहा है कि डायरी ऑफ मणिपुर से मोनालिसा डेब्यू कर सकती हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है।
यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025: वायरल गर्ल मोनालिसा की शर्मनाक हरकत, चुभने लगी खूबसूरती
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
19 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines