Harsha Richaria: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी को महाकुंभ 2025 की शुरुआत हुई। इस दौरान पौष पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई। देश-दुनिया से कई बड़ी हस्तियां, संत और आध्यात्मिक नेता भाग लेने के लिए प्रयागराज पहुंच रहे हैं। इसी दौरान हर्षा रिछारिया नाम की एक खूबसूरत साध्वी की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। वहीं, कई लोग हर्षा रिछारिया की पुरानी फोटो भी वायरल कर रहे हैं। जानिए कौन हैं हर्षा रिछारिया जिनकी तस्वीरों से सोशल मीडिया पर इनके बारे में चर्चा शुरू हो गई है?
वीडियो हुआ वायरल
हर्षा रिछारिया महाकुंभ 2025 में शामिल होने के लिए आईं हैं। इस दौरान इनका एक वीडियो सामने आया, रथ पर बैठी हर्षा ने मांथे पर तिलक और फूलों की माला पहन रखी हैं। इसी दौरान एक रिपोर्टर हर्षा से सवाल करती हैं। जब हर्षा से पूछा गया कि वह इतनी खूबसूरत हैं, इसके बावजूद साध्वी क्यों बन गईं? इसपर उन्होंने इतनी कम उम्र में इस रास्ते को चुनने का कारण बताया।
ये भी पढ़ें: Maha Kumbh से वायरल हुए ये 4 वीडियो, किसी में बाबा का ‘पुष्पा स्टाइल’…तो कहीं ‘सुदंर साध्वी’
क्यों बनीं साध्वी?
हर्षा ने बताया कि मैं उत्तराखंड से हूं और आचार्य महामंडलेश्वर की शिष्या हूं। अपनी खूबसूरती के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा, मैंने अपने पुराने जीवन को पीछे छोड़कर नया रास्ता अपनाया है। मैंने आंतरिक शांति के लिए साध्वी का जीवन चुना। इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि मैं अभी 30 साल की हूं और पिछले दो सालों से साध्वी का जीवन जी रही हूं।
उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वह सोशल एक्टिविस्ट और इंफ्लूएंसर हैं। साथ ही उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज निरंजनी अखाड़ा की शिष्या बताया है। वह एंकरिंग, एक्टिंग के तहत दुनिया भर की यात्रा कर चुकी हैं। इंटरव्यू के दौरान हर्षा कहती हैं- जब आप जीवन में काफी कुछ हासिल कर लेते हैं तो आपको एहसास होता है कि यह सब शांति नहीं देते हैं। सोशल मीडिया पर जो उनके कई फोटो वायरल हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines