Maha Kumbh Mela Stampede: प्रयागराज के संगम तट महाकुंभ में बीती रात भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। वहीं सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि जान की भी क्षति हुई है। हालांकि अभी इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि जान की हानि हुई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महाकुंभ में जहां श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान के लिए एकत्रित थी वहां घटना के बाद फैला सामान, रोते परिजनों को देख दिल दहल उठा। किसी का बेटा तो किसी के पिता और किसी की मां-बहन इस भगदड़ में घायल हो गए। आइए आप भी देखें भगदड़ की तस्वीरें।
अपने परिजन को सांस देते दिखे लोग
महाकुंभ में बीती रात भगदड़ मच गई जिसमें कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। एक महिला अपने परिजन को सांस देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को देख लोगों के आंसू निकल पड़े हैं।
यह भी पढ़ें: Maha Kumbh में भगदड़ के बाद कैसे हैं हालात? देखें ताजा वीडियो और तस्वीरें
बदहवास हालत में दिखी महिला
महाकुंभ में हुई भगदड़ में महिला की जान जाने की आशंका जताई जा रही है जो बदहवास हालत में दिखाई दे रही है।
Maha Kumbh Mela Stampede
फर्श पर पडे घायल
फोटो में आप देख सकते हैें कि महाकुंभ में हुई भगदड़ के दौरान घायल हुए लोगों के लिए बेड भी नहीं हैं। ऐसे में वो फर्श पर ही पड़े दिखाई दे रहे हैं।
Maha Kumbh Mela Stampede
महाकुंभ में फैला सामान
महाकुंभ में लोग स्नान करने के लिए गए थे, लेकिन भगदड़ में कई श्रद्धालु घायल हो गए हैं। महाकुंभ मेले में चारों तरफ घायल लोग और उनका सामान बिखरा पड़ा है।
Maha Kumbh Mela Stampede
Maha Kumbh Mela Stampede
स्ट्रैचर पर घायल
घायलों को ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी नहीं हैं, ऐसे में घायलों की मदद के लिए बिना किसी इंतजार के उन्हें स्ट्रैचर पर ही ले जाया जा रहा है।
Maha Kumbh Mela Stampede
रोते दिखे श्रद्धालु
महाकुंभ में हुई भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। इस भगदड़ में किसी ने अपना बेटा खो दिया है तो किसी के पिता खो गए हैं। ऐसे में रोते परिजन की मदद करती दिखी यूपी पुलिस।
Maha Kumbh Mela Stampede
यह भी पढ़ें: Mahakumbh 2025 में मोनालिसा वायरल क्यों? ज्योतिषी बोले-इस ग्रह का चक्कर
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines