हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

यात्रियों से भरी Mahakumbh Special Train छोड़कर क्यों चला गया लोको पायलट? सामने आई वजह

Maha Kumbh Special Train : प्रयागराज वाराणसी जा रही कुंभ स्पेशल ट्रेन को मिर्जापुर तक लाने के बाद लोको पायलट ने ट्रेन को खड़ी करके नीचे उतर गया। इसके पीछे की वजह चौंकाने वाली है।

विज्ञापन

Maha Kumbh Special Train : महाकुंभ में श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ऐसी ही एक महाकुंभ स्पेशल ट्रेन को स्टेशन पर खड़ी कर लोको पायलट चला गया। कई घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही, इससे यात्री परेशान हो गए और हंगामा करने लगे। विभाग की तरफ से दूसरा लोको पायलट बुलाया गया, इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। आखिर लोको पायलट ट्रेन छोड़ कर क्यों चला गया?

पूरा मामला प्रयागराज-वाराणसी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन से जुड़ा हुआ है। मिर्जापुर के निगतपुर रेलवे स्टेशन पर एक लोको पायलट ने महाकुंभ स्पेशल ट्रेन रोक दी और वह चला गया। उसका कहना था कि उसने 16 घंटे तक ट्रेन चलाई है, जिसके कारण उसे थकान हो गई है। थकान के कारण वह अब ट्रेन को और नहीं चला सकता।

दरअसल लोकोपायलट ने ट्रेन रोककर स्टेशन मास्टर को मेमो देकर ट्रेन चलाने से मना कर दिया। स्टेशन मास्टर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। तीन से चार घंटे तक ट्रेन खड़ी रही तो यात्री स्टेशन मास्टर के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे। इसकी जानकारी एसपी को दी गई।


एसपी ने पुलिस फोर्स भेजकर यात्रियों को शांत करवाया और वाराणसी से दूसरा लोकोपायलट भेजा गया। इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। बताया जा रहा है कि महाकुंभ के लिए स्पेशन ट्रेन चलाये जाने के कारण लोकोपायलट पर अधिक दबाव है और उन्हें एक्सट्रा ड्यूटी करनी पड़ रही है।

यह भी पढ़ें :कौन हैं शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, जो महाकुंभ में अपने बयानों को लेकर आए चर्चा में?

बताया गया कि कछवां थाना के निगतपुर रेलवे स्टेशन पर गाड़ी नंबर 00537 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन प्रयागराज से काशी वाराणसी के लिए आ रही थी। निगतपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी करके लोको पायलट उतर गया था। इससे यात्री परेशान हो गए थे और फिर उन्हें समझाबुझा कर पुलिस ने शांत करवाया।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें