Leopard roaming Bengaluru streets: बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक सिटी के पास सिंगसंद्रा इलाके में कथित तौर पर एक तेंदुआ देखा गया। रविवार को एक वीडियो वायरल भी सामने आया, जिसमें तेंदुआ इलाके में घूमता हुआ देखाई दिया। फुटेज के अनुसार, तेंदुए को सिंगसंद्रा इलाके में दो आवारा कुत्तों को तेंदुए का पीछा करते हुए देखा गया था। सिंगसंद्रा बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान के करीब है। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने सिंगसंद्रा इलाके में तीन टीमें तैनात की। वन विभाग के लगभग 30 सदस्यों को ट्रैंक्विलाइजर गन के साथ क्षेत्र में और उसके आसपास तैनात किया गया है।
ट्रैंक्विलाइजर बंदूकों के साथ मौके पर तैनात वन विभागकर्मी
वन विभाग ने कहा कि हमारी टीम पहले से ही इलाके में तैनात है। पिंजरे पहले ही रखे जा चुके हैं। वहीं, पीटीआई की एक रिपोर्ट में कर्नाटक के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) और मुख्य वन्यजीव वार्डन सुभाष के. मालखेड़े के हवाले से कहा गया था। हमने बन्नेरघट्टा चिड़ियाघर के डॉक्टर को दवाओं के साथ वहां रहने के लिए कहा है और एहतियात के तौर पर वन अधिकारियों को भी ट्रैंक्विलाइजर बंदूकों के साथ क्षेत्र में तैनात किया गया है। जैसे ही हम तेंदुआ देखेंगे, हम उसे ले जाएंगे और जरूरत पड़ने पर उसे शांत कर देंगे।
टीमें तेंदुए का पता लगाने की कोशिश कर रही
मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) एस.एस. लिंगराज ने कहा कि वायरल वीडियो में तेंदुए को सबसे पहले एक अपार्टमेंट के परिसर में देखा गया था। इसके बाद वह सड़क पर चला गया। विभाग का स्टाफ तेंदुए का पता लगाने की कोशिश कर रहा है। हम कड़ी नजर रख रहे हैं। हम निगरानी रख रहे हैं। हमने पहले ही सिंगसंद्रा के पास पिंजरे लगा दिए हैं और हमारी टीमें तेंदुए का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। बता दें कि बेंगलुरु के आईटी हब इलेक्ट्रॉनिक सिटी में इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो जैसी प्रमुख सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों के कार्यालय यहीं पर स्थित हैं।
ये भी पढ़िए: Viral Video: OMG! कार के ऊपर चढ़ गया ऑक्टोपस, बाद में जो किया नहीं होगा आंखों पर भरोसा
वहीं, तेंदुए को देखे जाने के बाद, बेंगलुरु के महेंद्र सिंह ग्लोबल स्कूल ने भी एक अलर्ट नोटिस जारी किया है, जिसमें कहा गया है। बताया गया कि हमारे ध्यान में आया है कि एक तेंदुए को सिंगसंद्रा क्षेत्र के आसपास देखा गया था, लेकिन अपडेट के अनुसार, वह बहुत दूर चला गया है और इसे जीबी पल्या के पास देखा गया और वन विभाग तेंदुए को पकड़ने की कोशिश कर रहा है। साथ ही स्कूल ने कहा कि उन्होंने अपने परिसर में सुरक्षा उपाय लागू किए हैं।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines