Leopard Cross road in Borim Video Viral: जरा सोचिए आप सुबह-सुबह घर से किसी काम के लिए निकलते हैं, लेकिन सड़क पर आपको एक बड़ी बिल्ली यानी तेंदुआ मिल जाए तो। दरअसल ऐसा ही कुछ नजारा गोवा के बोरिम में देखने को मिला। बोरिम जंक्शन के पास एक सड़क पर सारी गाड़ियां उस वक्त रुक गईं, जब अचानक से एक तेंदुआ सड़क पर आया और रोड क्रॉस करने लगा। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में?
इस वायरल वीडियो में तेंदुआ आराम से सड़क क्रॉस करते दिखाई दे रहा है। वहीं, तेंदुआ को देखकर अचानक सभी कार और बस सड़क पर जहां थी वहीं रुक गईं। वीडियो में कोहरा देखकर ऐसा लग रहा है कि घटना सुबह-सुबह की है। हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं है। यह घटना कब की है और बोरिम में किस जगह की है इस बारे में कोई जानकारी अभी उपलब्ध नहीं हैं।
यह भी पढ़ें: दिल्ली की सड़कों पर तेंदुआ! अलीपुर में NH 44 पर मिला तेंदुआ का शव
मोबाइल से बनाया वीडियो
तेंदुआ को सड़क क्रॉस करते देख लोग काफी हैरान रह गए। उन्हीं में से एक व्यक्ति ने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। पोस्ट होते ही इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो गया।
दिल्ली में मिला था मरा हुआ तेंदुआ
बता दें कि कुछ पहले ही राजधानी दिल्ली के बाहरी इलाके अलीपुर में खाटू श्याम मंदिर के पास नेशनल हाईवे (NH) 44 पर एक मरा हुआ तेंदुआ मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तेंदुए के शव को वन विभाग को सौंप दिया है, ताकि वह इस मामले पर आगे की कार्रवाई कर सकें।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
6 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines