India’s Haunted Village: भूतों की कहानी तो आपने कई बार सुनी होगी लेकिन भूतों के शहर के बारे में पता है। भारत में एक ऐसी जगह है जिसे भूतिया शहर के नाम से भी जाना जाता है। ये इंडिया में राजस्थान के जैसलमेर से करीब 17 किलोमीटर दूर पश्चिम में हैं। आप अब सोच रहे होंगे कि उस शहर का नाम क्या है? दरअसल उसका नाम है कुलधरा गांव जिसमें कोई नहीं रहता। आइए उसके बारे में जान लेते हैं।
रातों रात खाली हो गया था पूरा गांव
लोगों का मानना है कि कभी इस गांव में 1300 से ज्यादा पालीवाल ब्राह्मणों के गांव रहते थे। इस गांव का निर्माण 13वीं शताब्दी में हुआ था। लेकिन आज के समय में वहां पर एक भी इंसान नहीं रहता। करीब 172 सालों से ये गांव वीरान पड़ा हुआ है। इस गांव के बारे में अलग-अलग धारणाएं बनी हुई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इस गांव में पानी का अकाल पड़ गया था, जिस वजह से रातों रात गांव को खाली करना पड़ा। वहीं एक और धारणा है कि गांव में जैसलमेर के राज्य मंत्री सलीम सिंह के कारण उसका विनाश हुआ।
यह भी पढ़ें:20 साल बाद कब्र से कंकाल निकाल गिटार बनाने वाला कौन?
क्या है सलीम की कहानी
अब ये जान लेते हैं कि आखिर सलीम की कहानी क्या है। दरअसल जैसलमेर के राज्य मंत्री सलीम सिंह को लेकर कहा जाता है कि वो गांव के लोगों के साथ काफी सख्ती से पेश आता था इस कारण सभी ग्रामवासी लोग परेशान होकर रातोंरात गांव छोड़कर चले गए साथ ही श्राप भी देकर चले गए इस कारण यह शापित गांव भी कहलाता है।
गांव में होती हैं पैरानॉर्मल एक्टिविटीज
कहा ये भी जाता है कि इस गांव में पैरानॉर्मल एक्टिविटी होती हैं। इस वजह से वहां पर कोई भी इंसान रात को रुक नहीं पाता है। इस गांव में कई सारी ऐसी घटनाओं के होने के बारे में बताया गया है। इस गांव में कई सारे मकान हैं लेकिन अब सभी जर्जर हालत में हैं। हालांकि आज राज्य पुरातत्व विभाग ने इस गांव को संरक्षित स्मारक घोषित किया है। दिन के समय तो बाहर के लोग जो पक्के दिल के हैं वहां पर दिखाई देते हैं लेकिन शाम होते ही फिर से पूरा गांव वीरान हो जाता है।
यह भी पढ़ें: आजाद भारत के बाद कितने लोगों को हुई फांसी, पहला कौन जिसे मिली सजा-ए-मौत
संबंधित खबरें
श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
4 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
5 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines