Ram Mandir Inauguration: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) एक ऐसा जरिया है, जिसके माध्यम से कई सारे लोग किसी भी बात पर अपनी राय को रख सकते हैं या फिर उस बात को अपना समर्थन दे सकते हैं। लोगों के रिएक्शन X (पूर्व में ट्विटर) पर ट्रेंडिंग के रूप में दिखते हैं। आए दिन X (पूर्व में ट्विटर) पर कोई न कोई कीवर्ड ट्रेंड करता रहता है। जैसे इन दिनों Ram Temple को लेकर कई सारे कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। इसी बीच आज सुबह से X पर #क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे कीवर्ड ट्रेंड कर रहा है।
क्यों ट्रेंड हो रहा #क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे
X पर रविवार सुबह से #क्षत्रिय_बिना_राम_मंदिर_कैसे कीवर्ड के साथ X पर अब तक 23.3k पोस्ट हुई हैं। छानबीन करने पर पता चला कि यह कीवर्ड सरकार तक अपनी बात पहुंचाने के लिए देश के राजपूत समाज द्वारा ट्रेंड किया जा रहा है। इस हैशटैग के साथ हुईं पोस्टों में लिखा गया है कि ‘धर्म के रक्षक के रूप में, क्षत्रिय उस निरीक्षण से निराश हैं, जिसने उन्हें राम मंदिर में भगवान राम की विरासत से बाहर कर दिया।’ इन पोस्ट में साफ कहा गया है कि उनका यह विरोध मंदिर को लेकर नहीं है, बल्कि उसमें बनाई गई संस्था को लेकर है।
राम मंदिर ट्रस्ट संगठन को लेकर पूछे सवाल
इस हैशटैग के साथ की गईं पोस्टों में सवाल भी किए गए हैं। एक पोस्ट में कहा गया है कि ‘श्री राम उनके वंशजों के बिना कैसे आएंगे’, एक दूसरी पोस्ट में ‘लाखों की भीड़ इकट्ठा करके राजनीति करने वाले संगठन राम मंदिर ट्रस्ट वाले मुद्दे पर चुप क्यों हैं।’ लिखा है। वहीं एक पोस्ट में सवाल करते हुए लिखा गया है कि ‘भगवान श्री राम मंदिर ट्रस्ट में क्षत्रियों को जगह क्यों नहीं? यह राजनीति नहीं तो क्या है बताओ…?’
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
5 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
2 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines