हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'राम लला'की मूर्ति में ढाला 9 साल का बच्चा, कोलकाता के कपल का अद्भुत कमाल

Ramlala Murti : पश्चिम बंगाल के इस कपल ने महीनों तक मेहनत करने के बाद 9 साल के बच्चे का ऐसा मेकअप कर दिया, जो दिखने में एकदम रामलला की तरह है। अब इस कपल की खूब चर्चा हो रही है।

विज्ञापन
कोलकाता के दंपत्ति ने बच्चे को रामलला की तरह सजाया

अयोध्या के राम मंदिर में स्थापित की गई राम लला की मूर्ती बनाकर अरुण योगिराज पूरी दुनिया में प्रसिद्द हो चुके हैं। अब पश्चिम बंगाल, आसनसोल के रहने वाले आशीष कुंडू व उनकी पत्नी रूबी कुंडू खूब चर्चाओं में हैं। आशीष और रूबी ने मिलकर एक बच्चे का ऐसा मेकअप किया, जो दिखने में एक दम अयोध्या में विराजमान रामलला की तरह ही दिखाई दे रहे हैं।

9 साल का बच्चा, एकदम ‘रामलला’ जैसा

दरअसल आशीष और रूबी कुंडू ने मिलकर एक महीने के अंदर 9 साल के बच्चे को अद्भुत व अकल्पनीय रूप दे दिया है। खुद से कुछ मेकअप का सामान तैयार किया और कुछ जरूर सामान बाजार से खरीदा। इसके बाद आसनसोल के मोहिसीला इलाके के रहने वाले आबीर दे नामक एक 9 साल के बच्चे का अयोध्या में विराजमान श्री राम लला का स्वरूप दे दिया।

विज्ञापन

आशीष का कहना है कि 22 जनवरी 2024 को ही उनके मन में राम लला की मूर्ति बनाने की इच्छा थी लेकिन किसी कारण से वह ऐसा नहीं कर पाए। आशीष चाहते थे कि वह कुछ ऐसा करें कि वह राम लला के लिए कुछ ऐसा करें कि देश उन्हें देखे। इसके बाद उनकी मुलाकात 9 साल के अबीर से हुई।

आशीष ने अबीर के मां-बाप से हाथ जोड़कर अपील की और कहा कि वह अबीर को भगवान राम का स्वरूप देने दें। अबीर के परिजन इसके लिए तैयार हो गए। इसे बाद आशीष और उनकी पत्नी रूबी अपनी तैयारियों मे जुट गए। दिन रात एक कर दोनों ने अबीर को राम लला का स्वरूप देने लगे।

विज्ञापन

आशीष अपनी पत्नी संग एक एक ब्यूटी पार्लर चलाते हैं, दिन मे वह अपने पार्लर का काम देखते और रात को अबीर को रामलला का स्वरुप देने की तैयारियां करत। करीब एक महीने की मेहनत के बाद आशीष और रूबी अपने काम में सफल हो गए।

यह भी पढ़ें : राम लला ने क्या सच में झपकाईं पलकें? जानिए वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई

विज्ञापन

आशीष की माने तो अबीर को पहनाए गए गहने फोम से तैयार किए गए हैं ताकि वजन अधिक ना हो। जब अबीर, राम लला बनकर तैयार हुए तो देखने वाले हैरान रह गए। लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि ये अयोध्या में स्थापित राम लला कि मूर्ती से इतर है। उन्हें लग रहा था जैसे ये जीवंत रामलला ही हैं। अब इलाके में आशीष और रूबी की खूब तारीफ हो रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola