How To Learn Good Bad Touch: कई बार खबरें आती हैं कि मासूम कुछ लोगों की गंदी हरकतों के शिकार होते रहते हैं, लेकिन उन्हें पता नहीं होता है कि इसका विरोध कैसे करें। बच्चों की बात छोड़ दी जाए तो कुछ पैरेंट्स को भी नहीं पता होता कि आखिर मासूमों को कैसे ‘गुड और बैड टच’ के बारे में बताएं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें बच्चों को एक महिला टीचर बड़े प्यार से ‘गुड और बैड टच’ के बारे में समझाती दिख रही है। वायरल वीडियो को देखकर लोग महिला टीचर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि ये महिला टीचर तारीफ की हकदार हैं। वीडियो में दिखाई गई प्रक्रिया को देशभर के स्कूलों में दोहराई जानी चाहिए, ताकि मासूम ‘गुड और बैड टच’ के बारे में जान सकें।
रोशन राय नाम के ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को 8 अगस्त को री-ट्वीट किया गया था। इस वीडियो को अब तक 1.5 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि इसे करीब 1500 लोगों ने सेव किया है। वहीं करीब 31 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।
क्या है वायरल वीडियो में?
@RoshanKrRaii की ओर से पोस्ट किए गए वीडियो में एक महिला टीचर अपने छात्रों को ‘गुड टच और बैड टच’ के बारे में उदाहरण के साथ समझाती दिख रही हैं। वीडियो में गुड टच के बारे में बताया गया है कि देखभाल करने वाले स्पर्श, जैसे सिर पर थपथपाना या गले लगाना गुड टच होता है जबकि बैड टच शारीरिक या भावनात्मक रूप से आपको चोट पहुंचा सकता है।
महिला टीचर गुड और बैड टच के बीच अंतर समझाने के लिए सरल भाषा और संबंधित उदाहरणों का उपयोग कर रही हैं। वायरल वीडियो कहां का है और कब शूट किया गया है, इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
7 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
15 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
16 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines