हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

तारिक रहमान की बांग्लादेश वापसी पर महफिल लूट ले गई 'जेबू', 8000KM का सफर कर आई साथ

तारिक रहमान 17 साल बाद अपने वतन बांग्लादेश लौटे हैं. उनके साथ उनकी बीवी और बेटी भी आई हैं. बांग्लादेश पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया.

विज्ञापन
तारिक रहमान की बिल्ली एक बार फिर चर्चा में आ गई है.

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया के बड़े बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद अपने वतन बांग्लादेश लौटे हैं. उनके साथ उनकी बीवी और बेटी भी आई हैं. तारिक रहमान बिमान एयरलाइंस की फ्लाइट से गुरुवार को ढाका पहुंचे. तारिक रहमान की बेटी ने अपनी मां-पिता के साथ एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वे दोनों उसके साथ फ्लाइट में बैठे हुए दिख रहे हैं.

रहमान के दो करीबी सहयोगी, अब्दुर रहमान सनी और कमाल उद्दीन भी उनके साथ आए हैं. इस यात्रा के दौरान रहमान के परिवार के एक और ‘सदस्य’ ने अपनी ओर सबका ध्यान खींचा. वो है तारिक रहमान के परिवार की पालतू बिल्ली ‘जेबू’.

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के फेसबुक पेज से भी जेबू की तस्वीर शेयर की गई है. इस तस्वीर के साथ लिखा गया है, ‘जेबू देश लौट आई है.’ यह पोस्ट तारिक रहमान की फ्लाइट ढाका में लैंड करने के बाद की गई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान ने क्यों छोड़ा था बांग्लादेश, 17 साल से क्या कर रहे थे लंदन में

इस बिल्ली ने पहली बार इस साल की शुरुआत में लोगों का ध्यान तब खींचा था. जब इसकी एक तस्वीर वायरल हुई थी. तस्वीर में बिल्ली तारिक रहमान के सेलफोन को ध्यान से घूरती हुई दिख रही थी. तारीक रहमान ने सोशल मीडिया पर जेबू के साथ और भी तस्वीरें शेयर की थीं, जिसने बिल्ली की लोकप्रियता को और बढ़ा दिया था.

विज्ञापन

इसके बाद तारिक रहमान ने बीबीसी बांग्ला से बात करते हुए कहा था, ‘यह मेरी बेटी की बिल्ली है. अब, यह सबकी हो गई है. हम सभी इसे बहुत दुलार करते हैं.’ बता दें, तारीक रहमान की बेटी जायमा रहमान ने इस रोएंदार साइबेरियाई बिल्ली को गोद लिया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तारिक रहमान की ढाका वापसी से कुछ घंटे पहले बिल्ली का एक फेसबुक पेज भी बनाया गया है. सोशल मीडिया पर जेबू की एंट्री के साथ यह फिर सुर्खियों का हिस्सा बन गईं. सोशल मीडिया पर यह एक बार फिर वायरल हो गई है.

विज्ञापन

17 साल बाद बांग्लादेश लौटे तारिक रहमान

2008 में तारिक रहमान लंदन चले गए थे. वहां वह निर्वासन की जिंदगी जी रहे थे. शेख हसीना की सरकार जाने के बाद उनके ऊपर लगाए गए सारे आरोप वापस ले लिए गए. इसके बाद उनकी वापसी के रास्ते बने. फरवरी में बांग्लादेश में संसदीय चुनाव हैं. अभी उनकी पार्टी बीएनपी मजबूत स्थिति में है. कई सर्वे में भी उनकी पार्टी को मजबूत दिखाया गया है. ऐसे में वह चुनाव से पहले बांग्लादेश लौटे हैं. बांग्लादेश लौटने पर लाखों की संख्या में उनके समर्थकों ने उनका स्वागत किया.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola