How To Find Missing Airpods: आज के समय में फोन, लैपटॉप, एअरपॉड्स आदि खोजना आसान हो गया है। केरल के शख्स का एअरपॉड्स गायब हो गया। इसके बाद शख्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर लोगों से मदद मांगी। यह पोस्ट वायरल हो गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक एअरपॉड्स मिल तो नहीं पाया लेकिन उसकी लोकेशन मिल गई है और किस घर में एअरपॉड्स है, सभवतः उस घर की फोटो भी सामने आ गई है।
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने पोस्ट लिखकर बताया, “मैंने हाल ही में केरल में अपना नया एयरपॉड खो दिया है और ये एक शख्स के पास है। वह व्यक्ति दो दिनों से दक्षिण गोवा में है, इसलिए मैं अनुमान लगा रहा हूं कि वे वहीं रहते हैं। क्या यहां आसपास कोई रहता है? अल्वारो डे लोयोला फर्टाडो रोड, सालसेटे, दक्षिण गोवा?” शख्स ने इसके साथ उस जगह का लोकेशन भी शेयर किया है, जहां एअरपॉड्स था।
इतना ही नहीं गूगल के माध्यम से उस घर की फोटो भी निकाल लिया, जिसमें एअरपॉड्स की लोकेशन दिखाई दे रही थी। सोशल मीडिया पर यह पोस्ट कुछ ही देर में वायरल हो गया है और बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए आगे आए। एक शख्स ने कहा कि मैं कल ही गोवा जा रहा हूं और इसे वापस लेकर आऊंगा।
खबर लिखे जाने तक @niquotein के पोस्ट को 989K लोगों ने देखा था। एक शख्स ने लिखा, ‘ऐसे केस में CID की याद आती है, ACP साहब कहते, दया पता लगाओ कि एयर पॉड्स कहां छुपा हुआ है।’ एक x यूजर ने तो DGP गोवा को टैग करते हुए लिखा. ‘यह एक छोटा केस है लेकिन ट्रेंडिंग है क्या इसमें कोई मदद मिल सकती है?’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘आखिर यह एयर पॉड्स खो कैसे गया और पता कैसे लगाया गया।’
वहीं निखिल ने ट्वीट कर यह भी कहा है कि जिस शख्स के पास एयर पॉड्स है उसे किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा और गोपनीयता का भी ख्याल रखा जाएगा। हालांकि सवाल तो यह भी उठाया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर घर की लोकेशन और फोटो शेयर करने के बाद यह कैसे उम्मीद कर सकते हैं कि एयरपॉड्स के साथ मौजूद शख्स की गोपनीयता बनी रहेगी।
संबंधित खबरें
21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
14 mins agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines