Kashmir Snowfall Viral Video : कश्मीर को जन्नत का शहर कहा जाता है, यहां की खूबसूरती लोगों को अपनी तरफ आकृषित करती है। अगर बर्फबारी के मौसम में आप कश्मीर में हैं तो ‘जन्नत’ का नजारा देख आप मस्त हो जाएंगे। लंबे इंतजार के बाद हाल ही जम्मू कश्मीर में बर्फबारी हुई। दो छोटी बच्चियों ने बर्फबारी पर ‘लाइव रिपोर्टिंग’ की है, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर दो कश्मीरी बच्चियों का वीडियो वायरल हो रहा है। दोनों बच्चियों ने बताया कि बर्फबारी के बाद उन्हें जन्नत का एहसास हो रहा है। अल्लाह ने उनकी दुआओं को कबूल कर दिया और बर्फबारी करवा दी है। दोनों बच्चियां बर्फ से खेलती दिखाई दे रही हैं। बच्ची कह रही है कि ये कोई दूध की लहर नहीं बल्कि बर्फ है।
बच्चियां कह रही हैं, ‘हम लोग एन्जॉय कर रहे हैं। आप देखते हैं कि बर्फ इतनी गहरी है कि मैं तो इसमें डूब जाउंगी। ऐसा लग रहा है जैसे हम गहरे समंदर में हैं। ये सब देखकर आप लोगों को लग रहा होगा कि हमें भी बर्फ चाहिए।’ इसी बीच बच्चियों से मां पूछती है कि कैसा लग रहा है, ठंड नहीं लग रही है। इस पर बच्चियों ने मजेदार जवाब दिया।
बच्ची कह रही है, ‘बहुत मजा रहा है, सर्दी तो लोग रही है लेकिन एन्जॉय भी तो करना है ना। बर्फ में तो बहुत मजा आता है, बर्फ से हमारे कश्मीर की रौनक बढ़ जाती है।’ सोशल मीडिया पर बच्चियों का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और बच्चियों की ‘लाइव रिपोर्टिंग’ पर लोग तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
एक ने लिखा कि ये लड़कियां आने वाले समय में एंकरिंग की दुनिया बदलने वाली हैं। एक ने लिखा कि ये बच्चियां तो किसी RJ या एंकर की तरह बोल रही हैं। एक ने लिखा कि मोदी जी को इन बच्चियों से मिलना चाहिए और कश्मीर में पर्यटन का बढ़ावा देने के लिए इन्हें ब्रांड एम्बेस्डर बना देना चाहिए। तमाम लोगों ने बच्चियों को देखकर प्रतिक्रियाएं दी हैं। कुछ ने क्यूट कहा तो कुछ ने बच्चियों की जमकर तारीफ की है।
वीडियो को @SrinagarGirl नाम के X अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो देखकर कुछ लोग बच्चियों की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनकी हिंदी को सुनकर प्रभावित हो रहे हैं।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
1 day agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
2 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
4 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
4 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
6 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines