Kasganj: उत्तर प्रदेश के कासगंज से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक कपल नहर पर घूमने पहुंचा था। इस दौरान पत्नी ने पति से सेल्फी लेने की बात कहकर नहर की तरफ जाने के लिए कहा और जैसे ही पति आगे गया, पत्नी ने धक्का मार दिया। हालांकि पति की जान बच गई और उसे पत्नी की पूरी कहानी सबके सामने रख दी।
पूरा मामला यूपी के कासगंज जिले के नदरई एक्वाडक्ट (झाल के पुल ) का है। ढोलना थाना क्षेत्र भरसौली गांव का योगेंद्र सिंह अपनी पत्नी मायादेवी का अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कासगंज पहुंचा। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद जब दोनों घर वापस जाने लगे तो उसने पति ने पत्नी को मनचाही चाट खिलाई।इसके बाद पत्नी ने नदरई एक्वाडक्ट (झाल का पुल) घूमने की बात कही तो पति खुशी-खुशी पत्नी को लेकर वहां पहुंच गया।
नदरई एक्वाडक्ट पिकनिक स्पॉट पर पत्नी नहर घूमने लगी और पति नहर के किनारे खड़े होकर सेल्फी लेने लगा। इसी वक्त ना जाने पत्नी के दिमाग में क्या आया, उसने अपने पति को नहर में ही धकेल दिया। जब पति डूबने लगा तो पत्नी मदद के लिए आवाज देने लगी। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर पहुंच गए।
स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए योगेंद्र को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। गोताखोरों ने बेहोशी के हालत में योगेंद्र को बाहर निकाला। योगेंद्र का प्राथमिक उपचार किया गया और उसकी जान बच गई। इसके बाद पति योगेंद्र ने पत्नी मायादेवी की हकीकत बताई।
पति ने बताया कि पत्नी की मानसिक हालत ठीक नहीं है, वह गालियां देती है, हंगामा करती है। मायके वाले भी साथ नहीं दे रहे हैं। पत्नी अपने मायके वालों को अपशब्द कहती है। हम दोनों के बीच कोई विवाद नहीं है, बस इनका दिमाग थोड़ा अपसेट रहता है।
यह भी पढ़ें : …जब गौमाता ने सिखाया शराबी को सबक, कुत्ते के कान खींच रहे शख्स को उठाकर पटका
वहीं इस घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरा माजरा सुन पुलिस ने अपना माथा पकड़ लिया। जानबूझकर पत्नी ने पति को नहर में धक्का दिया और फिर मदद के लिए चिल्लाने लगी। अब इस घटना की खूब चर्चा हो रही है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines