Puttur District South Kannada News: कर्नाटक में एक परिवार ने अपनी मरी बेटी के लिए दूल्हा ढूंढना शुरू किया है। बेटी 30 साल पहले मर चुकी है, जिसकी शादी के लिए मेट्रीमोनियल एड दी गई है। परिवार को भी ऐसे लड़के की तलाश है, जिसकी मौत 30 साल पहले ही हुई हो। परिवार का मानना है कि ऐसा करने से उनके ऊपर आया संकट टल जाएगा। सवाल ये है कि आखिर इस परिवार पर क्या संकट आया है? इस अजीब शादी के मामले में कहीं न कहीं लोगों के बीच में बहस भी छेड़ दी है। परिवार का मानना है कि बेटी की मौत के बाद से लगातार उनके साथ कुछ न कुछ अशुभ हो रहा है।
यह भी पढ़ें:CAA के तहत 14 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, गृह मंत्रालय ने जारी किए सर्टिफिकेट
मामला कर्नाटक के दक्षिणी जिले पुत्तूर का है। परिवार ने अपनी बेटी को छोटी सी उम्र में खो दिया था। लेकिन दावा है कि मौत के बाद से परिवार को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके बाद उन लोगों ने बेटी की शादी का फैसला किया है। परिवार ने परेशानियों से बचने के लिए बुजुर्गों से मार्गदर्शन मांगा ता। जिसके बाद पता लगा कि बच्ची की आत्मा उनको परेशान कर रही है। उसकी आत्मा की शांति के लिए शादी करने की जरूरत है।
लोकल अखबार में दिया गया है विज्ञापन
जिसके बाद एक लोकल अखबार में ठीक 30 साल पहले मर चुके दूल्हे की तलाश में विज्ञापन दिया गया है। विज्ञापन में लिखा है कि 30 साल पहले गुजर चुकी बेटी के लिए 30 साल पहले मरे दूल्हे की तलाश। कर्नाटक में एक प्रथा है प्रेथा मडुवे (आत्माओं की शादी), जिसके तहत विज्ञापन देकर परिवार ने अपना नंबर भी जारी किया है। इच्छुक परिवार से इस नंबर पर कॉल करने को कहा गया है। इस विज्ञापन के बारे में सोशल मीडिया पर भी लोगों में खूब चर्चा देखने को मिल रही है। बताया जा रहा है कि परिवार को अभी तक कॉल किसी ने नहीं की है।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
23 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
1 day ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines