Karnataka Govt Hospital Blunder: कर्नाटक के सरकारी अस्पताल में एडमिट एक सात साल के बच्चे के गाल पर चोट लगी की जख्म पर टांके लगाने की नौबत आ गई। लेकिन अस्पताल की नर्स ने ऐसा ब्लंडर कर दिया की टांके की जगह उसके घाव पर फेविकोल लगा दिया। हालांकि नर्स के इस ब्लंडर पर अस्पताल की ओर से सस्पेंड कर दिया गया है। ये मामला बुधवार यानी 5 फरवरी 2025 का है, जहां 7 साल के बच्चे को इस दर्द को झेलना पड़ा। इस घटना के बाद से ही लोगों में आक्रोश फैल गया है।
गहरे घाव के बाद अस्पताल लाया गया था बच्चा
जान लें कि 7 साल के बच्चे को जिसका नाम गुरुकिशन अन्नप्पा होसामनी है के चेहरे पर गहरा घाव लगा था। ऐसे में उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जख्म इतना गहरा था कि उसपर टांके लगाने थे, लेकिन नर्स ने फेविकोल लगा दिया। दावा किया जा रहा है कि इससे बच्चे के गाल पर निशान पड़ गया है।
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड को 4 करोड़ का घर गिफ्ट करने वाला चोर कौन? पुलिस ने बाहर निकाली आशिकी
बच्चे के पेरेंट्स ने बनाया नर्स का वीडियो
कहा जा रहा है कि बच्चे के माता-पिता ने उस नर्स का वीडियो बना लिया जिसने ये शर्मनाक हरकत की है। उसका नाम ज्योति बताया जा रहा है। नर्स का कहना है कि उसने कुछ गलत नहीं किया। बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देख आमजन में आक्रोश है।
दूसरे अस्पताल में किया शिफ्ट
ज्योति नाम की इस नर्स की शर्मसार करने वाली हरकत से लोग गुस्से में हैं। वहीं अस्पताल अधिकारियों ने उन्हें उस हॉस्पिटल से तो सस्पेंड कर दिया है, लेकिन उसे दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया है। जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। ऐसे में बीते दिन यानी बुधवार को उसे आगे की जांच तक निलंबित कर दिया गया। ये फैसला मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में लिया गया है। वहीं हेल्थ एक्सपर्ट ने घावों के उपचार के लिए गैर-चिकित्सा चिपकाने वाले पदार्थों के उपयोग की निंदा करते हुए बताया कि फेवीक्विक चिकित्सा उपयोग के लिए नहीं है और इससे संक्रमण हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मां को बचाते समय जान देकर चुकाया दूध का कर्ज, 12 साल के बच्चे की हत्या
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
10 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines