Kanpur Maulana Visiting Card Viral: कानपुर के एक खतना स्पेशलिस्ट का विजिटिंग कार्ड वायरल हो रहा है। खतना स्पेशलिस्ट हाजी लल्लू का कहना है कि इस विजिटंग कार्ड के वायरल होने के पीछे किसी की शरारत है। विजिटिंग कार्ड को एडिट कर उसमें ऐसी बातें लिख दी गईं कि खुद हाजी लल्लू भी परेशान हो गए हैं। उहोंने पुलिस से इसकी शिकायत की है।
सोशल मीडिया पर हाजी लल्लू का एक विजिटंग कार्ड वायरल हो रहा है। इस विजिटिंग कार्ड पर लिखा है कि अब्दुल रशीद खतना स्पेशलिस्ट, इसके बाद उनका फोन नंबर और पता लिखा हुआ है। लेकिन दूसरी तरफ लिखा है ‘हमारे यहां बेगम हलाला के बाद तुंरत वापस कर दी जाती है’।
वायरल हो रहा विजिटिंग कार्ड
हाजी लल्लू का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये विजिटिंग कार्ड फेक है। किसी ने शरारत करते हुए इसे एडिट किया और यह बातें लिख दी हैं। ओरिजनल विजिटिंग कार्ड पर उन्होंने खुद को सिर्फ ‘खतना स्पेशलिस्ट’ बताया गया है। जबकि विजिटिंग कार्ड के दूसरी तरफ लिखा है कि खाना बनवाने के लिए संपर्क करें। विजिटिंग कार्ड पर अब्दुल रशीद की फोटो भी लगी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस विजिटिंग कार्ड के वायरल होने के बाद उन्हें तरह तरह फोन आ रहे हैं । इससे परेशान अब्दुल रशीद ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है और न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने शरारत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मौलाना का असली विजिटिंग कार्ड
जानकारी के मुताबिक, पुलिस का कहना है कि मौलाना ने अभी तक कोई भी शिकायत नहीं दी है, शिकायत मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका एडिट किया हुआ पोस्टर वायरल हो रहा है।
मौलाना का कहना है कि वह सिर्फ खतना करते हैं और इसके लिए वह पूरे कानपुर में प्रसिद्द है लेकिन किसी ने एडिट कर उनका पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया है, जो काफी समय से वायरल हो रहा है। इससे वह काफी परेशान हो गए हैं। विजिटंग कार्ड में हलाला जुड़ा होने की वजह से कई सवाल उठने लगे तो मौलाना ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही है।
क्या होता है हलाला?
जानकारी के मुताबिक, इस्लाम में यदि पुरुष औरत को तीन तलाक दे देता है और फिर वह उसी शादी करना चाहता है तो औरत को किसी दूसरे पुरुष से विवाह करना होता है, इसी प्रक्रिया को हलाला कहा जाता है।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
2 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
5 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines