JetSetGo CEO Kanika Tekriwal: भारत में लगातार महिला उद्यमियों की संख्या बढ़ती जा रही है। पढ़ाई -लिखाई के साथ ही महिलाएं व्यापार में भी आगे बढ़ रही हैं। महिलाएं ना सिर्फ अपने हौसलों को मजबूत कर कामयाबी की उड़ान भर रही हैं बल्कि देश की अर्थव्यवस्था में अहम योगदान दे रही है। ऐसी ही एक महिला उद्यमी हैं कनिका टेकरीवाल, जिनके पास मात्रा 33 साल की उम्र में 10 से अधिक प्राइवेट जेट हैं।
जेटसेटगो की संस्थापक और सीईओ कनिका टेकरीवाल
एक समय ऐसा था जब कनिका कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थीं लेकिन उन्होंने ना सिर्फ कैंसर को हराया बल्कि कामयाबी के झंडे भी गाड़ दिए। कनिका टेकरीवाल फिलहाल जेटसेटगो की संस्थापक और सीईओ हैं, जो चार्टर्ड विमानों और हेलीकॉप्टरों का संचालन करती है।
भारत की सबसे अमीर महिलाओं में से एक कनिका टेकरीवाल की कुल संपत्ति लगभग 420 करोड़ रुपये है। उन्होंने साल 2012 में खुद का स्टार्टअप शुरू किया था और Jet Set Go की स्थापना की। उन्हें इस बिजनेस में इतनी सफलता मिली कि आज उनके पास कुल 10 प्राइवेट जेट हैं।
विमान किराए पर देने वाली कंपनी जेटसेटगो लगभग एक लाख लोगों को उड़ान भरवा चुकी है। इस कंपनी ने करीब 6,000 उड़ानों को सफलतापूर्वक गंतव्य तक पहुंचाया है। इन आंकड़ों से पता चलता है कि उनका स्टार्टअप किस तरह सफल हो रहा है।
पिता को नहीं पसंद आया था आईडिया
कनिका एक इंटरव्यू में बताती हैं कि जब उन्होंने अपने पिता से अपना आईडिया शेयर किया तो वह राजी नहीं हुए। उन्हें लगा कि मैं उन्हें कोई गेम प्लान बता रही हूं। हालांकि मैं मैंने आईडिया को लेकर आश्वस्त थीं। मुझे लगता था कि भारत में इसकी जरूरत है।
कनिका ने बताया कि मेरा आईडिया सुनकर पिता ने कुछ दिन तक मुझसे बात करना भी बंद कर दिया लेकिन मैं दिल्ली आई और अपने एक दोस्त के यहां रहकर काम शुरू किया। चीजों को बारीकी से समझा और एक प्लान के साथ काम शुरू कर दिया। कई महीने तक तो सारा काम मैं खुद देखती थी।
कनिका टेकरीवाल हुरुन रिच लिस्ट में सबसे अमीर युवा महिलाओं में से एक हैं। कनिका का जन्म 1990 में एक मारवाड़ी परिवार में हुआ था। लॉरेंस स्कूल में उन्होंने शुरूआती शिक्षा प्राप्त की और उसके बाद उन्होंने भोपाल के जवाहरलाल नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भी पढ़ाई की है। स्नातक की पढ़ाई के लिए वह कोवेंट्री यूनिवर्सिटी गईं।
कनिका टेकरीवाल की सफलता के देखते हुए सरकार ने उन्हें कई सम्मान दिए हैं। भारत सरकार की तरफ से कनिका को राष्ट्रीय उद्यमिता पुरस्कार और विश्व आर्थिक मंच द्वारा यंग ग्लोबल लीडर्स पुरस्कार भी मिल चुका है।
संबंधित खबरें
ChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
10 mins agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 hrs agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
6 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
6 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
8 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines