Jim Corbett National Park Viral Video : अबूबकर मकरानी: जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पर्यटकों की जीप को तेज बहाव में बहते हुए देखा जा सकता है। भारी बारिश के कारण नदियां और नाले उफान पर हैं। उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के पास मौजूद ढेला नदी भी पूरे उफान के साथ बह रही थी। कई स्थानीय लोग और पर्यटक किनारे खड़े होकर पानी के कम होने का इंतजार कर रहे थे लेकिन पर्यटकों को लेकर गई एक जिप्सी चालक ने उफनती नदी में जिप्सी उतार दी।
बताया जा रहा है कि जिप्सी चालक रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत पड़ने वाले भण्डारपानी क्षेत्र में पर्यटकों को घूमा कर वापस पर्यटकों को छोड़ने ढेला स्थित एक रिसॉर्ट में जा रहा था। जिप्सी चालक ने नदी के बहाव कम होने का इंतजार करने की जगह जिप्सी लेकर नदी पार करने लगा। कुछ ही दूर जाते ही जिप्सी तेज बहाव की चपेट में आ गई और बहने लगी।
महिलाओं और बच्चे की जान मुसीबत में फंसी
जिस वक्त जिप्सी तेज बहाव की चपेट में आई, उस वक्त पांच पर्यटक सवार थे, जिसमें दो महिला दो पुरुष और एक बच्चा शामिल था। जैसे ही जिप्सी का संतुलन बिगड़ा, सभी को जान बचाने की चिंता सताने लगी। नदी के किनारे स्थानीय लोग और अन्य पर्यटकों ने किसी तरह जिप्सी में सवार लोगों का रेक्स्यू किया और सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
ट्रैक्टर से निकाली गई जिप्सी
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि पर्यटकों के बाहर निकाले जाने के कुछ ही देर बाद जिप्सी नदी में समा गई। इसके बाद प्रशासन ने ट्रैक्टर की मदद से पर्यटकों और जिप्सियों को निकालने का काम शुरू किया। एक पर्यटक ने बताया कि हमने लड़कियों और महिलाओं के शॉल और दुपट्टे को बांधकर अन्य लोगों का रेक्स्यू किया और उनकी जान बचाई।
यह भी पढ़ें : इनरवियर में गांजा छुपा कर जेल जा रही थी महिला, तरीका देख हैरान रह गए अधिकारी
एक स्थानीय ने दावा किया है कि इसमें गलती ड्राइवर की थी, उसने नदी का बिना जलस्तर नापे ही गाड़ी लेकर नदी में उतर गया था। हमें सूचना मिली तो हम मौके पर पहुंचे और फंसे लोगों को बाहर निकाला। बता दें कि 8 जुलाई 2022 में ढेला नदी में इसी जगह पर पर्यटकों से भरी अर्टिगा कार बह गई थी,जिस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि, एक युवती को सकुशल बचा लिया गया था।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
39 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines