Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में प्रशासन ने कई दिनों से नदी के टापू पर फंसे चार किसानों को एयरलिफ्ट किया है। आपको बता दें कि झांसी की बेतवा नदीं में अचानक पानी आ जाने से चार किसान नदी के टापू पर फंस गए थे। जब प्रशासन को इसकी जानकारी हुई तो रेस्क्यू किया गया है। वहीं हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
आज दोपहर में सेना के हेलिकॉप्टर ने किया रेस्क्यू
सेना ने गुरुवार दोपहर हेलिकॉप्टर की मदद से बेतवा नदी के बीच टापू पर फंसे चार किसानों को एयरलिफ्ट किया गया है। सुरक्षित स्थान पर ले जाने के बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां डॉक्टरों ने स्वस्थ्य पाया। इसके बाद सभी को उनके घरों के लिए भेजा है। सेना का यह रेस्क्यू ऑपरेशन करीब एक घंटे तक चला। जानकारी के मुताबिक खड़ेसर गांव के रहने वाले फूल सिंह, असोर, मनीराम और हरि नदीं के किनारे अपने खेतों पर गए थे। तभी बेतवा नदी में अचानक पानी आ गया।
अभी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश के सेब उत्पादकों ने की 7500 टन सेब की आपूर्ति
अभी पढ़ें – दिल्ली और पंजाब के बाद अब हिमाचल को मिलेंगी मानक स्वास्थ्य सुरक्षा सेवाएं: भगवंत मान
नदी में आचानक आया पानी तो निकल नहीं पाए
अचानक नदी में पानी आने के कारण सभी लोग बीच टापू पर फंस गए। सूत्रों के मुताबिक किसान करीब चार दिनों से टापू पर फंसे हुए थे। किसी तरह से पीड़ितों के परिवार वालों ने इसकी प्रशासन को जानकारी दी। प्रशासन ने सेना की मदद से सभी किसानों को बाहर निकाला। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि पहले एनडीआरएफ ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद ग्वालियर से सेना की मदद ली गई। सेना ने हेलिकॉप्टर की मदद से चारों किसानों को टापू से बाहर निकाला। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी चारों किसान सुरक्षित है।
उफान पर चंबल नदी, खतरे का निशान पार किया
वहीं आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आगरा के पिनाहट क्षेत्र में भी चंबल नदी में बाढ़ आ चुकी है। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक चंबल नदी में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। गुरुवार को प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने चंबल नदी की हद में आने वाले करीब 10 गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। वहीं कई गांव वाले अपने पशुओं और जरूरी सामानों को लेकर पहले ही सुरक्षित स्थानों पर आ चुके हैं। स्थानीय लोगों की मांनें तो उन्हें खुले में रात बितानी पड़ रही हैं। वहीं गांवों का भी अपस में संपर्क टूट चुका है। प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाब कार्य चल रहा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines