Jayant Chaudhary: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को सरकार ने भारत रत्न देने का एलान किया है। चौधरी चरण सिंह के पोते और RLD के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने इस पर खुशी जताते हुए सरकार की तारीफ की है। वहीं जयंत चौधरी के NDA में शामिल होने की भी खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग जयंत चौधरी पर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर जयंत चौधरी ने कहा है कि मेरे लिए यह एक भावुक पल है। मैं राष्ट्रपति और भारत सरकार और विशेष रूप से से पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं। देश की भावनाएं सरकार की भावनाओं से जुड़ी हुई हैं। वहीं जब उनके NDA में शामिल होने पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि कुछ कसर रहती है, पर आज किस मुंह से इनकार कर दूं।
अब सोशल मीडिया पर एक धड़ा जयंत चौधरी को पुराने बयान याद दिला रहा है और कई सवाल पूछ रहा है। एक शख्स ने लिखा कि जयंत चौधरी के इस स्टेटमेंट के बाद अखिलेश खेमे में एक ही गाना बज रहा होगा “ठुकरा के मेरा प्यार, मेरा इंतकाम देखेगी” एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि लगता है देश में एक और पलटू राम पैदा हो गए हैं।
एक अन्य ने लिखा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देकर नीतीश कुमार के लिए रास्ता खोला गया और चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर जयंत चौधरी के लिए NDA में आने का रास्ता बनाया गया है। इस महान देश के महानतम सम्मान के साथ ये कैसी राजनीतिक सौदेबाजी है? एक अन्य ने लिखा कि बहुत सस्ते में पलट गए चौधरी साहब ! एक अन्य ने लिखा कि आपसे उम्मीद नहीं थी लेकिन आप तो चवन्नी ही निकले।
बता दें कि 9 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन हस्तियों को भारत रत्न सम्मान दिए जाने की जानकारी दी है। पूर्व प्रधानमंत्री और किसान नेता चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव, डॉ. एमएस स्वामीनाथन के साथ ही साथ लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा हुई है।
ये भी पढ़ें: FD पर ये 7 बैंक दे रहे हैं सबसे ज्यादा ब्याज
ये भी पढ़ें: हल्द्वानी में अचानक क्यों भड़क उठी हिंसा?
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के ब्लैक पेपर पर पीएम मोदी का तंज
संबंधित खबरें
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए धार्मिक मान्यताएं
1 hr agoहिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
1 day agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
3 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
5 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
5 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
5 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines