हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बुलेट ट्रेन के देश में बच्ची को देखते ही कैसे रुकी बस, वीडियो देखते ही यूजर बोले- सबक ले भारत

Japanese Girl’s Video Viral : जापानी बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो सड़क पार करने के लिए बस रोकने पर ड्राइवर को धन्यवाद दे रही है।

विज्ञापन

Japanese Girl’s Video Viral: जापान की एक बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बच्ची सड़क पार करने की कोशिश कर रही है। जब उसने हाथ देकर जा रहे वाहनों को रुकने का इशारा किया तो बस ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी और बच्ची के निकल जाने का इंतजार किया। इसके बाद बच्ची ने जिस अंदाज में बस ड्राइवर को धन्यवाद कहा, वह लोगों का दिल जीत रहा है।

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्ची सड़क पार करने के लिए वाहनों को रुकने का इशारा कर रही है। जब वाहन रुक जाते हैं तो लड़की जेब्रा क्रॉसिंग से सड़क पार करती है। सड़क के उस पार जाते ही लड़की बस की तरफ मुड़ी और ड्राइवर को सिर झुकाकर शुक्रिया कहा। एक तरफ जहां लोग भागदौड़ भरी जिंदगी में सभ्यता को छोड़ते जा रहे हैं, वहीं इस बच्ची ने सबका दिल जीत लिया।

X पर @Aathiraj8586 नाम के एक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है, वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि यह केवल जापान में हो सकता है। इस वीडियो को देखने के बाद बड़ी संख्या में लोग इस पर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, इस वीडियो में जापान की खूबसूरत परम्परा हमें देखने को मिली, बच्चों के लिए बसें रोक दी जाती हैं जिससे वह सुरक्षित तरीके से सड़क को पार कर सकें और बच्ची भी जापानी परंपरा को निभा रही है।

विज्ञापन

एक यूज़र ने लिखा कि, हम जापान से नई तकनीक और बुलेट ट्रेन के बारे में सीखते हैं, लेकिन हमें सबसे पहले जापान के लोगों से इंसानियत और मानवता सीखनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि हमें किसी देश से संस्कृति और सभ्यता सीखने की जरूरत नहीं है बस अपनी संस्कृति और सभ्यता का पालन करना शुरू करना चाहिए। एक ने लिखा कि इस वीडियो से भारत को सबक लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ड्राइवर बना 44 करोड़ का माल‍िक, दुबई में भारतीय नागर‍िक की क‍िस्‍मत का खुला ताला

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि सड़क पार करने के लिए लोगों को देखते ही भारत के ड्राइवर गाड़ी की स्पीड बढ़ा लेते हैं, कुछ ही ऐसे हैं जो गाड़ी रोकते हैं। ऐसे लोगों को हमेशा धन्यवाद कहना चाहिए। वीडियो देखने के बाद लोग इस जापानी कल्चर की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola