हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बर्फ के बीच भागती रेल, इस खूबसूरती में स्विट्जरलैंड भी फेल, रेलमंत्री का वीडियो वायरल

Jammu Kashmir snowfall Video : जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी को देखकर पर्यटकों और देशवासियों का मन गदगद हो गया है, लोगों का कहना है कि किसी तरीके से भारत लग ही नहीं रहा है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir snowfall Video

Jammu Kashmir snowfall Video : जम्मू कश्मीर को जन्नत का शहर कहा जाता है। जम्मू में कड़ाके की ठंड और हलकी बूंदाबांदी तो हो ही रही थी लेकिन बर्फबारी ना होने से कई लोग निराश थे। पर्यटकों के साथ ही साथ पर्यटन कारोबार से जुड़े लोग भी परेशान थे। अब जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देख लोग गदगद हो गए हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें चारों तरफ बर्फ ही बर्फ दिखाई दे रही है। रेल की पटरी भी बर्फ से ढकी हुई है। इसी बीच बर्फ में गायब पटरी पर चलती हुई ट्रेन दिखाई देती है, जिसे देखकर लोग प्रसन्न हो गए। अक्सर ऐसा नजारा फिल्मों में देखने को मिलता है या विदेशों में। जम्मू कश्मीर के मौसम का लुफ्त उठाने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं।

रेल मंत्री द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। एक X यूजर ने लिखा कि दिखने में तो ये किसी एंगल से भारत का लग ही नहीं रहा है। एक अन्य ने लिखा कि अब मालदीव के बाद स्विट्ज़रलैंड जाने की जरूरत नहीं है। एक ने लिखा कि एक दो अच्छी ट्रेनों को दिखाकर रेलवे की बर्बादी को आप छुपा नहीं सकते। एक अन्य ने लिखा कि वाकई स्थिति में तो काफी सुधार हुआ है लेकिन पूरा क्रेडिट किसी एक इंसान या सरकार को नहीं मिल सकता।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि ये भी आपके मोदी जी की वजह से ही हुआ होगा, ये लिखना आप भूल गए। एक अन्य ने लिखा कि आखिरकार जनता की ट्रेनों के क्या हालत हैं, कभी उन्हें भी देखना चाहिए। अच्छी चीजों को दिखाकर नाकामियों को छुपाने की कोशिश मत कीजिये। एक ने लिखा कि बदलाव तो खूब आया है लेकिन कनेक्टिविटी और अच्छी होनी चाहिए। ऐसे जाने में काफी वक्त लग जाता है ।

यह भी पढ़ें : पहले ही दिन स्वाति मालीवाल से संसद में हो गई गलती, वीडियो शेयर कर बीजेपी विधायक ने कसा तंज

विज्ञापन

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह राजमार्ग पर आवाजाही बाधित हुई. गुलमर्ग, सोनमर्ग और पहलगाम  में भी बर्फबारी हुई है, जहां पर्यटक पहुंचते हैं। मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के छह जिलों – पुंछ, बारामूला, बांदीपोरा, कुपवाड़ा, डोडा और गांदरबल के लिए हिमस्खलन की चेतावनी भी जारी की हुई है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola