कर्नाटक के कोडागु जिले में स्थित एक चिड़ियाघर से एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियों में एक कंटेंट क्रिएटर जो कि इटली से आए लोरेंजो नोवा नोबिलियो से भारत घूमने आए थे और चिड़ियाघर में जानवरों को देखने पहुचे थे लेकिनयहां उनके साथ ऐसा मजेदार सीन हुआ जिसने इंटरनेट पर लाखों लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया.
लोरेंजो यह सोचकर आए थे कि वह चिड़ियाघर में शेर, बाघ, हिरण और पक्षियों की फुटेज बनाएंगे. वीडियो की शुरुआत में वे मुस्कुराते हुए कैमरा ऑन करते हैं और एंट्री गेट की तरफ बढ़ते नजर आते हैं. स्क्रीन पर लिखा आता है “मैं भारत के एक चिड़ियाघर में गया…” वीडियो को देख लोग भी यही सोचते हैं कि अब आगे जानवर दिखेंगे. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद वीडियो एक मजेदार मोड़ लेता है. जानवरों को देखने के बजाय कुछ भारतीय युवा लोग खुद लोरेंजो के पास आकर खड़े हो जाते हैं. इतना ही नहीं जनवर की जगह वह उनके साथ फोटो खिचवाने लगते हैं. लोरेंजो भी इस सब पर हंसते रहते हैं. स्क्रीन पर वे मजाक में लिखते हैं जानवर को छोड़ लोग मेरे साथ ही सेल्फी लेने लगे हैं.
इसके बाद वीडियों में जैसे आप देख सकते हैं कि भारतिय कुछ ही मिनटों में आसपास इकट्ठा हो जाते हैं. कोई उनके कैमरे के साथ फोटो लेता है, तो कोई उनके कंधे पर हाथ रखकर पोज इतना ही नहीं एक यूवा उनका हाथ पकड़कर फोटो खिचवाता है. जिसे देख पूरा माहौल इतना मजेदार हो जाता है कि चिड़ियाघर में हंसी की आवाजें गूंजने लगती हैं.
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होते ही धमाका कर गया. देखते ही देखते लाखों व्यू आ गए और कमेंट्स की बाढ़ आ गई. एक यूजर ने लिखा “विदेशी भारत आते ही सेलिब्रिटी बन जाते हैं.” दूसरे ने कहा “इस वीडियो ने मेरा पूरा दिन बना दिया.” कई लोगों ने इसे हफ्ते का सबसे मजेदार कंटेंट बताया.
खुद लोरेंजो ने भी कैप्शन में लिखा “मुझे लगा कि लोगों ने मेरे शो देखे होंगे… खैर, अगर कोई आपका हाथ ऐसे पकड़ ले, तो उसे छोड़ना मत!” यह वीडियो अब भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है और लोग इसे बार-बार देखकर हंस रहे हैं.
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines