IPL 2025 preity zinta Viral Photo/Video: पंजाब किंग्स ने बीते दिन कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर कमाल कर दिया। प्रीति जिंटा की टीम ने शाहरुख खान और जूही चावला की टीम को 16 रनों से हार का स्वाद चखाया। लंबे समय के बाद पंजाब किंग्स को जीत का जश्न मनाने का मौका मिला। जैसे ही टीम जीती डिंपल गर्ल की खुशी का ठिकाना न रहा और वो झूम उठीं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की वीडियो और फोटो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिनमें वो प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। आइए देखें प्रीति जिंटा की वायरल हो रहीं वीडियो और फोटो…
खुशी से झूमी प्रीति जिंटा
जैसे ही आईपीएल में पंजाब किंग्स की जीत हुई तो टीम की मालकिन प्रीति जिंटा अपने आपको रोक नहीं पाईं और खुशी से उछल पड़ीं। व्हाइट सूट में सिंपल लुक कैरी किए हुए वो बहुत ही सुंदर लग रही हैं। टीम की जीत पर वो ताली बजाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए झटके
युजवेंद्र चहल को लगाया गले
पंजाब किंग्स जीत पर खुशी के मारे प्रीति जिंटा उछल पड़ीं। टीम में चहल की अच्छी गेंदबाजी ने मैच जीताया। चहल ने अपने 4 ओवर में 4 विकेट चटकाए और उनकी अच्छी गेंदबाजी की वजह से सामने वाली टीम सिर्फ 112 रनों में ही सिमट गई। प्रीति ने चहल पर खूब प्यार लुटाया और उन्हें गले लगाया।
खुशी के पल
प्रीति जिंटा ने टीम की जीत पर खुशी जताई और अच्छा खेल खेलने पर युजवेंद्र चहल को गले लगाया। सोशल मीडिया पर एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें प्रीति की खुशी का ठिकाना न रहा और वो चहल संग हाथ मिलाती नजर आ रही हैं। इस दौरान उनका मुंह खुला हुआ दिखाई दे रहा है।
रिकी पोंटिंग संग प्रीति
एक और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग को संग नजर आ रही हैं। दरअसल वो टीम की जीत का जस्न मना रही हैं और रिकी पोंटिंग को बधाई दे रही हैं। इस दौरान दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ रखे बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: योगी राज में 16 IAS ट्रांसफर, अयोध्या के DM समेत कई इधर-उधर
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
20 hrs agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
4 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
10 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines