Iphone Accidently Donated to God: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई खबर वायरल होती रहती है, जिन्हें पढ़कर यकीन नहीं होता कि ऐसा भी हो सकता है। ज्यादातर मामले ऐसे होते हैं, जो हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। वहीं कुछ मामले सोचने को मजबूर कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला तमिलनाडु के चेन्नई में सामने आया है, जिसके बारे में जानकर हंसी आएगी।
कहानी तमिल मूवी ‘पलयाथम्मन’ से मिलती जुलती है, जिसमें महिला के हाथ से छूटकर बच्चा दान पेटी में गिर जाता है और बच्चा मंदिर की प्रॉपर्टी बन जाता है। ऐसा ही कुछ तिरुप्पुरुर के अरुलमिगु कंदस्वामी मंदिर में हुआ, जहां एक व्यक्ति का Iphone दानपेटी में गिर गया तो पुजारी ने उसे भगवान की प्रॉपर्टी घोषित कर दिया। युवक ने फोन वापस मांगा तो उसे सिर्फ सिम कार्ड और डाटा निकालने को कहा गया। फोन वापस देने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें:8 महीने में सैलरी हाइक के साथ प्रमोशन! पूर्व Google कर्मचारी ने कैसे ये किया कमाल?
हाथ डालकर फोन नहीं निकाल पाया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, युवक विनायगपुरम का दिनेश था। जो एक महीना पहले अपने परिवार के साथ मंदिर गया था। वहां पूरे परिवार ने पूजा अर्चना की। इसके बाद परिजन दानपेटी में दान डालने लगे। दिनेश ने भी दान देने के लिए पैसे निकाले। जैसे ही उसने पैसे निकालने को शर्ट की जेब में हाथ डाला। उसका IPhone जेब से निकलकर दानपेटी में गिया। क्योंकि दानपेटी ऊंचाई पर थी, इसलिए वह हाथ डालकर फोन नहीं निकाल पाया।
दिनेश के अनुसार, उसने मंदिर के पुजारी को घटनाक्रम के बारे में बताया तो पुजारी ने कहा कि अब फोन भगवान का हो गया। वापस नहीं मिल सकता, जो चीज भगवान को अर्पित हो जाती, वह उन्हीं की बन जाती। दिनेश ने कहा कि मंदिर के अधिकारियों से बात कराइए। उन्होंने बात की तो वे भी यही बोले कि अब फोन वापस नहीं मिलेगा। दानपेटी को 2 महीने में केवल एक बार खोला जाता है।
यह भी पढ़ें:Sir’ नहीं बोलने पर रिजेक्ट किया फ्रेशर का LinkedIn मैसेज, तेजी से वायरल हुआ पोस्ट
अधिकारियों ने परंपरा का पालन किया
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दिनेश ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसने मंदिर अधिकारियों को फोन दानपेटी में गिरने की शिकायत दी तो उन्होंने कहा कि इस दिन आ जाना, दानपेटी खोलेंगे। दिनेश ने बताया कि जब वह गया और दानपेटी खोली गई तो उन्हें कहा गया कि फोन डिवाइस मंदिर के पास रहेगा। वह सिर्फ सिम कार्ड और डेटा निकाल सकता है।
मंदिर के कार्यकारी अधिकारी कुमारवेल ने मामले की पुष्टि की और बताया कि दानपेटी में गिरी किसी भी चीज को मंदिर और देवता का मानने की परंपरा है। इसी परंपरा का पालन किया गया और IPhone को मंदिर प्रशासन ने अपने पास रख लिया। यह माना जा सकता है कि दिनेश ने IPhone दान नहीं किया, वह गलती से दानपेटी में गिर गया, लेकिन अब यह दानपेटी में चला गया तो यह पूरी तरह भगवान की संपत्ति बन गया है।
यह भी पढ़ें:250 वीडियो, 3 साल मेहनत, कमाई जीरो, 8 लाख खर्च करने के बाद यूट्यूबर ने छोड़ा प्लेटफॉर्म
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
1 day agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
1 day agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
9 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
9 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
10 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
10 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines