Interim Budget 2024: मोदी सरकार के दूसरे कार्यक्राल का आखिरी बजट सदन में पेश हो गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को संसद भवन में बजट पेश किया। इस बजट की तरफ लोग उम्मीदों से देख रहे थे क्योंकि मोदी सरकार के दूसरे कार्यक्राल का ये आखिरी बजट था। बजट पेश होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
मिडिल क्लास के लोगों को टैक्स स्लैब में कोई राहत नहीं दी गई है। 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं है। बजट पेश करते हुए निर्मला सीतारमण ने बताया कि 41 हजार डिब्बे वंदे भारत के तहत चलाए जाएंगे। लक्ष्यदीप के विकास को बढ़ावा देने की भी बात कही गई है। जनसंख्या नियंत्रण के लिए कमेटी गठित करने का ऐलान हुआ है। बजट से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
सोशल मीडिया पर लोगों की तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ का कहना है कि हमेशा की तरह ये बजट फिर समझ नहीं आया तो वहीं कोई कह रहा है कि एक बार फिर मिडिल क्लास का मोये मोये हो गया है।
https://twitter.com/Politics_2022_/status/1752947507188187371
बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, लोगों का कहना है कि बजट सुनकर खुद सरकार के मंत्री और सांसद भी हैरान रह गए।
https://twitter.com/Cryptic_Miind/status/1752949708224676075
लक्षद्वीप में विकास करने और बजट जारी करने पर भी सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तरह-तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं।
सरकार ने कहा है कि अगले पांच साल में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ और घर बनाने की योजना है। लखपति दीदी योजना के तहत अब तक एक करोड़ महिलाएं लखपति बनी हैं। आने वाले सालों में इनकी संख्या 3 करोड़ करने की योजना है। 1 करोड़ लोगों के घरों की छतों पर सोलर प्लांट लगाए जाएंगे, जिससे 300 यूनिट फ्री बिजली मिलेगी।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
5 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
5 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
7 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
7 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
7 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
8 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
10 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
12 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines