Assembly Election : महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव चल रहा है। हर किसी की दिलचस्पी इसी में है कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल रही हैं और किसकी सरकार बनने जा रही है। तमाम लोग अपने-अपने अनुभव से तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। इसी बीच इंदौर के पूर्व प्रोफेसर ने दोनों राज्यों में चुनाव नतीजों को लेकर एकदम सटीक घोषणा करने वाले को एक करोड़ रुपये ईनाम देने की घोषणा की है।
इंदौर की देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर और वरिष्ठ शिक्षाविद डॉ पी एन मिश्रा ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि किसी भी मांत्रिक, तांत्रिक, दरबार लगाने वाले, पर्ची निकालने वाले, पोथी पढ़ने वाले या अपने को सिद्ध पुरुष/सिद्ध माता जी होने का दावा करने वाले को एक करोड़ रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। यदि वह यह बता दे कि जिन दो प्रदेशों महाराष्ट्र एवं झारखंड में चुनाव होने वाले हैं, वहां विभिन्न दलों को कितनी -कितनी सीटें मिलेंगी।
डॉ पी एन मिश्रा ने आगे लिखा कि गणना प्रारंभ होने के पहले ही यह बताना होगा कि किस दल को कितनी सीट मिलेंगी। अगर कोई यह नहीं बता पा रहा है तो उसे अपने आपको सिद्ध पुरुष/देवी होने का,तांत्रिक होने का या पर्ची पढ़कर भविष्य बताने आदि का दावा नहीं करना चाहिए।
उन्होंने यह भी लिखा कि यदि किसी में दम है तो वह महाराष्ट्र और झारखंड के चुनाव परिणामों को मतगणना प्रारंभ होने के पहले सार्वजनिक मंच अथवा सोशल मीडिया पर यह बता दे कि किस पार्टी को कितनी सीट मिलने वाली है। इसके साथ उन्होंने मेल आईडी भी दिया है जिस पर लोग अपना जवाब भेज सकते हैं।
यह भी पढ़ें : एकनाथ शिंदे के वायरल वीडियो पर आदित्य ठाकरे का तंज, बताया- राज्य का अवैध सीएम
दरअसल इस पोस्ट के जरिए डॉ पी एन मिश्रा ने अंधविश्वास फैलाने वालों को चुनौती दी है। उन्होंने लिखा है कि केवल ईश्वरीय व्यवस्था और अपने कर्म पर विश्वास करें ना कि किसी तांत्रिक, मांत्रिक, पर्ची पढ़ने वाले ,रजिस्टर रखने वाले, कुंडली पड़ने वाले आदि पर भरोसा करें। मेरे गुरुजी कहते थे कि कोई सिद्ध/पुरुष या स्त्री दुकान,मजमा या दरबार नहीं लगता। वह बहुत गुप्त रहता है।
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
7 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines