देशभर में इंडिगो की फ्लाइटों के अचानक से रद्द हो जाने पर बुधवार को भारी हंगामा देखने को मिला, जिसमें यात्रियों को बिना किसी सूचना के एयरपोर्ट पर घंटों तक इंतजार करना पड़ा, जिसके चलते यात्रियों के बीच गुस्से और नाराजगी का माहौल बन गया. इसी के बीच एक वीडियो ऐसा भी सामने आया जिसने पूरे X पर तहलका मचा दिया. इस वीडियो में जैसे आप देख सकते हैं, एक पिता गुस्से और बेबसी में एयरलाइन स्टाफ से अपनी बेटी के लिए सेनेटरी पैड की मांग करता दिखाई दे रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि इंडिगो फ्लाइट रद्द होने के बाद सभी यात्री इंडिगो स्टाफ से विमान रद्द होने की जानकारी ले रहे हैं. वहीं ऐसे में यह व्यक्ति स्टाफ से बार-बार चिल्ला-चिल्लाकर गुहार लगा रहा है कि बेटी को पैड की जरूरत है, लेकिन एयरलाइन की ओर से कोई व्यवस्था नहीं है. पिता की आवाज में गुस्सा ही नहीं, बल्कि मजबूरी भी साफ झलक रही थी. वह बार-बार बोलते नजर आया “मेरी बेटी को पैड की जरूरत है… मुझे पैड चाहिए.”
इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यात्रियों ने इंडिगो स्टाफ पर गुस्सा जाहिर किया. कई लोगों ने कमेंट पर एयरलाइन से पूछा कि बिना पूर्व सूचना उड़ानें रद्द कैसे कर दी गईं तो वहीं कुछ यात्रियों ने सवाल उठाए कि बेसिक जरूरी चीजों की व्यवस्था क्यों नहीं की गई. कुछ यूजर्स ने लिखा कि एयरलाइन इतनी बड़ी कंपनी होकर भी संकट की स्थिति में यात्रियों की जरूरतों को समझ नहीं पाई.
वीडियो के वायरल होने के बाद बहुत से यूजर्स एयरलाइन से जवाब मांग रहे हैं. सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों का कहना है कि यात्रियों की निजी और मेडिकल जरूरतों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए थी. इतना ही नहीं, कई लोग यह भी मांग कर रहे हैं कि इंडिगो इस मामले पर स्पष्ट बयान जारी करे और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने इसके लिए ठोस कदम उठाए. फिलहाल यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है और लगातार शेयर किया जा रहा है.
यह भी पढ़ें- पुतिन के विमान पर लिखा ‘РОССИЯ’, आखिर क्या होता है इसका मलतब और क्यों हो रही चर्चा?
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
23 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines