Indian Railway : भारतीय रेल आज भी यात्रा करने के लिए सबसे सुगम मानी जाती है। ट्रेन पकड़ने वालों को हमेशा ये सलाह दी जाती है कि स्टेशन समय से पहले पहुंच जाएं लेकिन कई यात्री समय से स्टेशन ना पहुंचने पर ट्रेन नहीं पकड़ पाते। कुछ तो ऐसे होते हैं जो रेल स्टाफ से ट्रेन को रोकने की विनती करते हैं।
भारतीय रेल के अधिकारियों ने उन रेल कर्मियों को चेतावनी दी है जो यात्रियों के कहने पर ट्रेन को एक से तीन मिनट तक के लिए रोक देते हैं। ऐसे कई मामले सामने आए, जब ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद भी ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया। ऐसा इसलिए क्योंकि यात्री की ट्रेन छूट रही थी।
गोरखपुर में रोकी गई थी ट्रेन
बताया गया कि 9 मई को गोरखपुर से तीन ट्रेनें समय से तीन मिनट देरी से रवाना हुई हैं। जब इसकी जानकारी इकट्ठा की गई तो पता चला कि यात्रियों के इंतजार में ऐसा हुआ है। गोरखपुर से मुंबई जाने वाली एक ट्रेन को हरी झंडी मिलने के बाद इसलिए रोक दिया गया क्योंकि एक यात्री आता दिखाई दिया।
यह भी पढ़ें : लिफ्ट में मासूम कुत्ते को बेरहमी से पीटने लगा शख्स, वीडियो देख गुस्से से लाल हुए लोग
गोरखपुर से आनंद विहार और कोचुवेली जाने वाले ट्रेनों को भी रोका गया। हालांकि अब रेल अधिकारियों ने इस पर कड़ी आपत्ति जताई है और चेतावनी दी है कि ऐसा अब आगे से नहीं होना चाहिए। इसके लिए तर्क दिया गया कि एक इंसान के देर होने से हजार यात्रियों को परेशान नहीं किया जा ना चाहिए।
यह भी पढ़ें : छोटी सी बच्ची को बेरहमी से मारती मां का वीडियो वायरल, रोती रही बेटी पर नहीं रुके हाथ…
बताया गया कि ऐसा सिर्फ गोरखपुर में ही नहीं बल्कि लखनऊ में भी हुआ। लखनऊ में एक महिला के लिए ट्रेन को रोका गया, जिसके कारण तीन मिनट लेट हुई। इसके बाद स्टेशन के सभी अधिकारियों को आदेश दिया गया कि किसी यात्री के लेट होने पर ट्रेन को रोका नहीं जाना चाहिए। ट्रेन लोगों की सुविधा के लिए है, उन्हें परेशान नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि भारतीय रेल ट्रेनों को समय पर चलाने की तमाम कोशिशें कर रही है।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines