Indian Railway : हजारों रेल कर्मियों की मेहनत से भारतीय रेल यात्रियों को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाती है लेकिन अगर कोई एक कर्मी भी लापरवाही कर दे तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पिछले दिनों हुईं दुर्घटनाओं के बाद रेलकर्मियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किए जाने की चेतावनी भी दी गई थी लेकिन इटावा में एक स्टेशन मास्टर की गजब लापरवाही सामने आई है।
आधे घंटे तक खड़ी रही ट्रेन
उत्तर प्रदेश के इटावा में एक छोटा सा स्टेशन है, इस स्टेशन का नाम उदी मोड रोड है। यहां एक ट्रेन आधे घंटे तक सिग्नल का इतंजार करती रही लेकिन स्टेशन मास्टर की तरफ से ग्रीन सिग्नल नहीं दिया जा रहा था। ऐसे में ट्रेन के लोको पायलट ने हॉर्न बजाना शुरू किया। कई बार हॉर्न बजाए जाने के बाद स्टेशन मास्टर हरकत में आए और उन्होंने ट्रेन को सिग्नल दिया फिर ट्रेन रवाना हुई।
सो गया स्टेशन मास्टर, हॉर्न बजाता रहा लोको पायलट
पता चला कि स्टेशन मास्टर को झपकी आ गई थी और वह सो गए थे। जब आधे घंटे से अधिक समय तक ट्रेन को सिग्नल नहीं मिला तो लोको पायलट ने हॉर्न बजाना शुरू किया। इसके बाद स्टेशन मास्टर की नींद टूटी और उन्होंने ट्रेन को आगे बढ़ने के लिए सिग्नल दिया। अब स्टेशन मास्टर की इस लापरवाही को लेकर जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : बीमार छात्रा को जबरन दौड़ाया, अचानक गिरी और हो गई मौत, कारण जान रह जाएंगे हैरान
हालांकि स्टेशन मास्टर ने सफाई भी दी है, उनका कहना है कि जिस वक्त यह घटना हुई, तब वह स्टेशन पर अकेले ही थे।उनके साथ ड्यूटी पर तैनात पॉइंट्समैन ट्रैक निरीक्षण के लिए गए थे। इस दौरान उन्हें झपकी आ गई और ट्रेन को आधे घंटे तक सिग्नल मिलने का इंतजार करना पड़ा।
यह भी पढ़ें : पति से नहीं था प्यार तो कैसे हुए चार बच्चे? सीमा हैदर का जवाब वायरल
घटना को गंभीरता से लेते हुए आगरा डिवीजन की तरफ से स्टेशन मास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आगरा डिवीजन पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया, “स्टेशन मास्टर को आरोप पत्र जारी किया है और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है।” वहीं स्टेशन मास्टर की इस लापरवाही ने रेलवे को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines