Indian Railway Rule For Pulling Train Chain: भारतीय रेलवे की ट्रेन से हर दिन करोड़ों लोग सफर करते है। देश के आम आदमी के समय और पैसों की बजत करने वाली भारतीय रेलवे में यात्रियों को कई प्रकार अधिकार दिए गए हैं। जिसमें एक है ट्रेन रोकने के लिए चेन खींचने का अधिकार। अक्सर यात्री रेलवे से मिले इस अधिकार का गलत उपयोग करते हैं, बिना ये जाने की उनके लिए एक मुश्किल का सबब हो सकता है। आप इस तरह की गलती करके किसी मुसीबत में न फंसे इसके लिए आपको ट्रेन की चैन खींचने के नियमों का पता होना चाहिए। तो आइए जानते हैं ट्रेन की चेन खींचने की नियम के बारे में…
चेन खींचने की सूचना
बता दें कि जब ट्रेन में कोई यात्री चेन खींचता है तो उस समय ट्रेन की बोगी के ऊपर कोने में लगा एक वॉल्व घूम जाता है। जिससे ये मेन कंट्रोल सिस्टम को सूचना देता है कि इस बोगी की चेन खींची गई है। इसके साथ ही जब ट्रेन की चेन खींची जाती है तो उस बोगी से प्रेशर लीक की आवाज आती है। इसी आवाज को सुनकर रेलवे पुलिस उस बोगी में पहुंचती है। इसके यात्री से ट्रेन की चेन खींचनी की वजह पूछी जाती है।
यह भई पढ़ें: पीएम मोदी पर बरसे सीएम केजरीवाल, बोले- पूरी पार्टी कुचलना चाहते हैं मोदी जी
कब यात्री खींच सकते हैं चेक?
रेलवे के नियमों के अनुसार, यात्री ट्रेन की चेन सिर्फ आपातकालीन स्थिति में ही खींच सकते है। जैसे- किसी के परिवार का कोई सदस्य प्लेटफॉर्म पर रह गया हो या फिर कोई सफर के दौरान कोई परेशानी आ जाए। यात्रियों सिर्फ इसी तरह की स्थिति में ट्रेन की चेन खींचने की परमिशन है।
सजा का प्रवधान
यदि किसी यात्री ने बिना वजह ट्रेन की चेन खींचता है तो रेलवे नियमों के अमुसार उसे अपराध माना जाएगा। इसके लिए रेल अधिनियम 1989 की धारा 141 के तहत ऐसा करने वाले यात्री पर कार्रवाई की जाती है। इस धारा के तहत कारित अपराध में दोषी पाए गए यात्री को 1000 रुपये जुर्माना या फिर 1 साल तक की जेल हो सकती है।
संबंधित खबरें
NHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
14 hrs agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
1 day agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
7 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
7 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
8 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
8 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
9 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
9 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines