Rohit Sharma school book chapter going viral on social media: सोशल मीडिया पर किताब के एक पेज की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को देखा जा सकता है। इस पृष्ठ में रोहित शर्मा को भारत के सबसे टैलेंटेड बल्लेबाजों में से एक बताया गया है। साथ ही इसमें रोहित को ऑफ-स्पिनर के रूप में उल्लेख करते हुए उनकी जीवन पर प्रकाश डाला गया है। इसमें लिखा है, भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपना टेस्ट डेब्यू नवंबर 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था। इसके अलावा बताया गया कि वह 2015 विश्व कप में एक शतक और दो अर्द्धशतक लगाकर कुल 330 रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।
अब वर्ल्ड कप फाइनल का इंतजार
बता दें कि क्रिकेट विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में 15 नवंबर, 2023 को भारत, न्यूजलैंड को हराकर फाइनल में पहुंच चुका है। अब भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मैच 19 नवम्बर को अहमदाबाद में होना है, जिसके लिए क्रिकेट फैन बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप 2023 में कमाल की फॉर्म में दिख रहे हैं।
फैंस को रोहित से उम्मीद
रोहित शर्मा के बल्ले से अभी तक टूर्नामेंट में 550 रन निकल चुके हैं। यह मैच 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस को एक बार फिर कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी। बता दें, इससे पहले भारतीय टीम दो बार वनडे विश्व कप का खिताब जीत चुकी है।
यह भी पढ़ें- कौन है सूर्य किरण एरोबेटिक टीम, जो World Cup Final में एयर शो करके बनाएगी इतिहास
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
12 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines