Most Delayed Train In India : भारतीय रेल नए आयाम बना रही है, सबसे तेज ट्रेन चलाने का रिकॉर्ड बना रही है। अक्सर भारतीय रेल की सबसे तेज, साफ और अच्छी ट्रेन की खूब चर्चा होती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय रेल के इतिहास में सबसे लेट ट्रेन कौन सी है? दो दिन का सफर तीन साल में भी पूरा नहीं पाया था, आखिर इस ट्रेन के साथ ऐसा क्या हुआ था!
मामला साल 2024 का है। नवंबर 2014 में विशाखापतनम से खाद लेकर एक ट्रेन उत्तर प्रदेश के बस्ती के लिए रवाना हुई। बस्ती व्यापारी रामचंद्र गुप्ता ने ट्रेन को 14 लाख से अधिक कीमत के 1,361 पैकेट खाद की डिलीवरी के लिए बुक किया था लेकिन इस ट्रेन का जो हाल हुआ, उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
आपको विश्वास नहीं होगा कि जिस ट्रेन को अधिक से अधिक दो दिन (42 घंटे और 13 मिनट) में बस्ती रेलवे स्टेशन पहुंचना था, वो ट्रेन साढ़े तीन साल बाद बस्ती पहुंची।1400 किमी की यात्रा तय करने में इस ट्रेन को साढ़े तीन साल का समय लग गया।
यह भी पढ़ें : ओ भाई साहब!! ट्रेडिशनल चमड़े को कहें Bye Bye, मार्केट में आया Beer से बना लेदर; जानें
क्या थी वजह?
जब समय के अनुसार ट्रेन बस्ती नहीं पहुंची तो रामचंद्र गुप्ता ने इस मामले को लेकर रेल अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। कहीं से कोई जानकारी ही नहीं मिल पा रही थी। एक तरह से ये ट्रेन गायब हो गई थी। कई साल की जांच के बाद आखिरकार ट्रेन साल 2018 में बस्ती पहुंची।
यह भी पढ़ें : ये हैं भारत की सबसे गंदी ट्रेनें, टॉप लिस्ट में शामिल है सुंदरी, पूजा एक्सप्रेस
सब बर्बाद हो गया!
ट्रेन में खाद रखी हुई थी, जो इस बीच खराब हो चुकी थी। आजतक इस बात की जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिरकार इस ट्रेन के साथ ऐसा क्या हुआ था? ये ट्रेन कहां गायब हुई थी? इस तरह ये ट्रेन भारतीय रेल की इतिहास की सबसे लेट ट्रेन बन गई, जिसे अपना सफर तय करने में घंटे नहीं साल लग गए।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
1 day agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines