हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वॉशिंग मशीन में कपड़ों के साथ 10 मिनट तक घूमने के बाद भी बच गई बिल्ली, ये कैसा चमत्कार

चीन में एक पालतू कैट कई मिनटों तक चलती हुई वॉशिंग मशीन में घूमती रही. जब उसे मशीन से निकाला गया तो कांपती और लड़खड़ाती हुई अपनी मालकिन की ओर बढ़ रही थी. गनीमत ये रही कि बिल्ली को ज्यादा चोटें नहीं आईं. कैट की मालकिन ने सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद वो काफी ट्रॉल हुईं.

विज्ञापन
Credit: Social Media

China News: चीन में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक पालतू कैट चलती हुई वॉशिंग मशीन के ड्रम में कई मिनटों तक फंसी रही, लेकिन इसे बावजूद भी उसे ज्यादा कुछ नहीं हुआ. बिल्ली को बस कुछ मामूली चोटें आईं हैं. 5 दिसंबर को ईस्ट चाइना के जियांग्सू सिटी की रहने वाली बिल्ली की मालकिन ने घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जो देखते ही देखते वायरल हो गया. जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. लोगों ने बिल्ली की मालकिन पर बिल्ली के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगाया।

क्या है पूरा मामला?

जिनतियाओ नाम की बिल्ली की ऑनर ने बताया कि कपड़े निकालते वक्त जब उन्होंने अपनी पालतू बिल्ली को वॉशिंग मशीन के अंदर देखा तो वो चौंक गईं। कैट 10 मिनट से ज्यादा समय तक मशीन में ही घूमती रही. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि मशीन से निकली बिल्ली पूरी तरह भीगी है और बुरी तरह कांप रही है. वो लड़खड़ाते हुए अपने ऑनर की तरफ आती हुई नजर आ रही है. उसकी नाक लाल थी. महिला ने बताया कि उसे ये नहीं पता था कि उसे चोट लगी है या नहीं, इसलिए उसने बिल्ली को छूने की हिम्मत नहीं की.

ये भी पढ़ें: Winter Pet Care: सर्दियों में पालतू जानवर को नहलाते वक्त बिल्कुल ना करें ये गलतियां

विज्ञापन

अब पूरी तरह ठीक है कैट

घटना के 2 दिन बाद जिनतियाओ कैट की मालकिन ने एक ओर वीडियो शेयर किया. जिसमें वो हेल्दी और खेलती-कूदती दिखाई दी. बिल्ली को सिर्फ पंजों में मामूली चोटें आई थीं, जो पोंछने और सुखाने के बाद ठीक हो गईं. इस मामले से सबक लेते हुए जिनतियाओ की ऑनर ने ये ठान लिया है कि वो अब वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते हुए खास ध्यान रखेंगी.

चीन में पहले भी वॉशिंग मशीन में फंसी बिल्लियां

बिल्ली के वॉशिंग मशीन में फंसने का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले अगस्त में जिंयाग्सू की एक महिला ने बताया था कि उसकी पालतू बिल्ली गलती से 15 मिनट के लिए वॉशिंग मशीन में फंसी रह गई थी. जिसके बाद मालकिन ने तब तक उसपर नजर बनाए रखी जबतक वो पूरी तरह ठीक नहीं हो गई. पूर्वी शेडोंग प्रांत की एक और महिला ने बताया कि वॉशिंग मशीन में फंसने के बाद उसकी बिल्ली को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. उसे लीवर और दिल की समस्या हो गई थी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिल्ली को कोर्ट ने सुनाई अजीब सजा, घर से निकलने पर लगाया बैन; आखिर बेजुबान ने की ऐसी क्या खता?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola