हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

बिकनी गर्ल्स के बीच पारंपरिक लुगड़ी में आईएफएस की पत्नी, सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
केजे श्रीवत्सन, दौसा: यूरोप में बिकनी गर्ल्स के बीच लुगड़ी में जब धोली मीणा घाघरा में निकलीं तो हर कोई दंग रह गया। धोली के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। ज्यादातर वीडियो में धोली ट्रेडिशनल ड्रेस घाघरा लुगड़ी में नजर आ रही हैं।  बाजार हो या कैफे, वह हर जगह तस्वीरों के लिए पोज देती और ठेठ देसी अंदाज में रील बनाती नजर आती हैं। इसी अंदाज की वजह से उनके वीडियो भी पॉपुलर हो रहे हैं। आधुनिकता की चकाचौंध में रहने के बावजूद वह भारतीय और राजस्थानी संस्कृति को न भूलने के लिए चर्चा में हैं।
हालांकि धोली लंबे समय से इस तरह के वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डालती आ रही हैं। लेकिन वह 7 अगस्त 2022 को अपलोड किए गए माल्टा बीच वीडियो की वजह से सुर्खियों में आईं। वह माल्टा बीच पर बिकनी गर्ल्स के बीच घाघरा लुगड़ी में घूमती नजर आ रही हैं। इस वीडियो पर उनके इंस्टाग्राम पर अब तक उन्हें 15 हजार से ज्यादा लोगों ने पसंद किया।
रील बनाने का शौक रखने वाली धोली मीणा दौसा की बहू हैं। पति IFS अधिकारी लोकेश मीणा भूमध्य सागर में एक द्वीप देश माल्टा में भारतीय दूतावास में काम करते हैं। ऐसे में वह जहां भी जाते है राजस्थान के रंग बिखर जाते हैं. इन रीलों को काफी पसंद किया जा रहा है। दौसा जिले के निमाली गांव की रहने वाली ढोली मीणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. बीच पर बिकिनी गर्ल्स के बीच घाघरा-लुगड़ी में उनके घूमने का वीडियो तेजी से पसंद किया जा रहा था. विदेशी धरती पर ठेठ राजस्थानी वेशभूषा में नजर आने वाली इस महिला के बारे में हर कोई जानना चाहता है। फिलहाल ढोली अपने पति लोकेश के साथ यूरोप के द्वीप देश माल्टा में रह रही हैं।
इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहने वाली ढोली ने विदेशी धरती से कई रीलें लगाई हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जा रहा है. ये रील इन दिनों सुर्खियां बटोर रही हैं. उनकी राजस्थानी पोशाक और रीति-रिवाजों के लिए भी उनकी काफी सराहना की जा रही है। दौसा के लोकेश मीणा यूरोप के माल्टा में भारतीय विदेश सेवा (IFS) में तैनात हैं। उनके साथ ढोली मीणा भी माल्टा में रहते हैं। ढोली ने इंस्टाग्राम पर कई वीडियो अपलोड किए थे, जिसमें घाघरा-लुगड़ी पहने माल्टा के समुद्र तट का एक वीडियो भी शामिल है। सोशल मीडिया पर उन्हें खूब पसंद किया गया। अब तक इन वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और खूब पसंद भी कर रहे हैं. बीच से लेकर सब्जी मंडी और वाशिंगटन डीसी के व्हाइट हाउस से लेकर माल्टा की गलियों तक ढोली के हर वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola