हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भामा और कामची की दोस्ती की क्यों हो रही है चर्चा? IAS ने शेयर की मजेदार कहानी

Two Elephants Friendship : IAS अधिकारी ने बताया कि दोनों हाथी करीब 55 साल से दोस्त है। दोनों में से किसी एक को कुछ खाने के लिए देने की हिम्मत भी कोई नहीं कर पाता। अगर कुछ खिलाना है तो दोनों को देना होगा।

विज्ञापन

Two Elephants Friendship : कहते हैं कि हाथी ना तो दुश्मनी भूलते हैं और ना ही दोस्ती, उनकी याददाश्त बहुत अच्छी होती है। हाथियों को एक भावुक जानवर माना जाता है, जो इंसानों के साथ भी एक अच्छा बांड शेयर करते हैं। IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने तमिलनाडु के दो हाथियों की दोस्ती की कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

गजब है भामा और कामची की कहानी

IAS अधिकारी सुप्रिया साहू ने बताया कि भामा और कामची नाम के ये दोनों हाथ करीब 55 साल से एक दूसरे के दोस्त हैं और साथ में ही रहते हैं। IAS अधिकारी ने सोशल मीडिया पर लिखा, “हममें से बहुत से लोग नहीं जानते कि इंसानों की तरह, हाथी भी दोस्ती का एक प्यारा रिश्ता साझा करते हैं। तमिलनाडु के थेप्पाकाडु, मुदुमलाई में हाथी शिविर में दो हाथियों, भामा जिसकी की उम्र 75 साल है और कामची जिसकी उम्र 65 है, दोनों के बीच सच्ची दोस्ती है।

सुप्रिया साहू ने दोनों में से एक हाथी भामा की कहानी शेयर करते हुए बताया कि जब भामा को महावत थिरु गोपन चराने के लिए लेकर गया था तो जंगल में तेंदुए ने हमला किया और घायल कर दिया। भामा ने अकेले ही तेंदुए से अपने महावत की जान बचाई थी।

विज्ञापन


वहीं कामची पर एक बार दूसरे हाथी ने हमला कर दिया था, इसमें वह बुरी तरह घायल हो गया और उसे ठीक होने में कई साल लग गए। IAS ने बताया कि शिविर में खाना खाते वक्त दोनों साथ में ही खड़े होते हैं और उन्हें गन्ना खाना बहुत पसंद है। हालांकि कोई भी किसी एक को गन्ना देने की हिम्मत नहीं करता। देना है तो दोनों को दिया जाए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली की वायरल वड़ा पाव गर्ल के साथ मारपीट! कलेश का वीडियो वायरल

विज्ञापन

IAS अधिकारी ने बताया कि एशिया के सबसे पुराने शिविरों में से एक,इस शिविर में 27 अन्य हाथियों की अच्छे से देखभाल की जाती है। इसके लिए इस संस्था की तारीफ की जानी चाहिए। वैज्ञानिक तरीके के अलावा तमिलनाडु की वन विभाग की टीम संवेदनशीलता और सहानुभूति के साथ इनकी देखभाल करती है। यही वजह है कि 55 साल की दोस्ती को लेकर लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola