Foresters Reunite Lost Elephant Calf : कहा जाता है कि हथिनी अपने बच्चे को बचाने के लिए किसी भी मुसीबत से लड़ सकती है लेकिन बच्चे पर खरोच भी नहीं आने देती। जंगल में चहल कदमी के दौरान कुछ जानवर झुण्ड से भटक जाते हैं और वह परेशान हो जाते हैं। तमिलनाडु में ऐसा ही हुआ। एक हाथी का बच्चा झुण्ड से बिछड़ गया था। वह मां की खोज में परेशान था लेकिन कम उम्र और कम अनुभव के चलते वह झुण्ड तक वापस नहीं पहुंच पा रहा था। इसके बाद वन विभाग की टीम ने हाथी के बच्चे को मां तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया।
IAS सुप्रिया साहू के अनुसार, तमिलनाडु के पोल्लाची स्थित अनामलाई टाइगर रिजर्व में एक बच्चा हाथियों के झुंड से बिछड़ गया था। वह भटक रहा था। जैसे ही वनकर्मियों को इसके बारे में जानकारी मिली तो मां और अन्य हाथियों के झुंड की खोज में लग गए। वनकर्मियों ने ड्रोन की मदद ली और जंगल में हाथियों के झुंड को खोजने के लिए ड्रोन का सहारा लिया।
ड्रोन से हाथियों के झुंड को खोजने के बाद हाथी बच्चे को वह उसी दिशा में लेकर गए, जहां झुंड मौजूद था। अंत में वह बच्चे को मां तक पहुंचाने में कामयाब रहे। इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें हाथी के बच्चे को लेकर जाते वनकर्मी दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ दिखाई दे रहा है।
वीडियो को देखने के बाद लोग हैरानी जताते हुए पूछ रहे हैं कि आखिर हाथियों का झुंड बच्चे को छोड़कर आगे कैसे चला गया जबकि ये इतने प्रोटेक्टिव होते हैं। वहीं कुछ लोग वन कर्मियों के इस कार्य की जमकर सराहना कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि टेक्नोलॉजी का उपयोग हमारे देश का वन विभाग भी कर रहा है, यह जानकार खुशी हो रही है।
यह भी पढ़ें : Viral Video: ना नंबर प्लेट और ना ही हेलमेट, बाइक पर उल्टी बैठी लड़की ने दिया फ्लाइंग Kiss
वहीं उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस घटनाक्रम पर एक शॉर्ट फिल्म बनाने की मांग कर दी। उन्होंने टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि आपने फीलिंग और टेक्नोलॉजी का महत्वपूर्ण मिश्रण पेश किया है , जो मनुष्यों को इस ग्रह पर अन्य जानवरों के साथ शांति से रहने में मदद कर सकता है। इस पर एक शॉर्ट फिल्म बनाएं।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
4 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
4 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
6 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
6 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
6 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
7 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
9 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
11 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
11 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines