नई दिल्ली: स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नया मुकाम हासिल किया है। वह दुनिया के सबसे अमीर एथलीट बन गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार, रोनाल्डो ने इस मामले में पीएसजी स्टार लियोनल मेसी को पछाड़ा। दिसंबर 2022 में सऊदी अरब के क्लब अल नास्र में जाने के बाद रोनाल्डो सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले एथलीट बने।
एक हजार करोड़ से ज्यादा की कमाई
फोर्ब्स की सूची में कहा गया है कि रोनाल्डो ने पिछले साल पुरस्कार राशि, वेतन और बोनस के साथ-साथ ऑफ-फील्ड स्पॉन्सरशिप डील, अपीयरेंस फीस और मेमोरैबिलिया से 136 मिलियन यूएस डॉलर कमाए। ये राशि 1 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा (11,15,90,47,481) है। इससे उन्हें नंबर 1 स्थान हासिल करने में मदद मिली।
ये हैं सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले टॉप 10 एथलीट
मेसी 130 मिलियन यूएस डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हैं। स्टार फुटबॉलर केलियन एम्बाप्पे ने 120 मिलियन यूएस डॉलर के साथ तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया है। बास्केटबॉल स्टार लेब्रोन जेम्स 119.5 मिलियन डॉलर की आय के साथ चौथे स्थान पर हैं। मैक्सिकन मुक्केबाज कैनेलो अल्वारेज़ 110 मिलियन डॉलर की आय के साथ पांचवें, गोल्फ खिलाड़ी जस्टिन जॉनसन 107 मिलियन यूएस डॉलर के साथ छठे, फिल मेक्लेंसन 106m यूएस डॉलर के साथ सातवें स्थान पर काबिज हैं। बास्केटबॉल खिलाड़ी स्टीफन करी ने 100.4 यूएस डॉलर के साथ आठवें, टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने 95.1 million यूएस डॉलर के साथ नौवें और बास्केटबॉल खिलाड़ी 89.1 million डॉलर के साथ केविन दुरंत ने दसवें स्थान पर कब्जा जमाया है।
2025 तक अल नास्र के साथ रहने का फैसला
रियल मैड्रिड, जुवेंटस और मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेल चुके पांच बार के बैलन डी’ओर विजेता रोनाल्डो ने जून 2025 तक अल नासर के साथ रहने का फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पुर्तगाल का यह स्टार डील से एक साल में $200 मिलियन तक कमा सकता है, जो उसे इतिहास में सबसे अधिक भुगतान पाने वाला फुटबॉल खिलाड़ी बना देगा। फोर्ब्स की ऑन-फील्ड कमाई के आंकड़ों में 1 मई, 2022 और 1 मई, 2023 के बीच सभी पुरस्कार राशि, वेतन और बोनस शामिल हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines