Tuition Badmashi Ka Video: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के मास्टरजी बन गए हैं अजय धनखड़। वो इन दिनों ‘ट्यूशन बदमाशी का’ सॉन्ग से चर्चा में हैं। इससे पहले अजय धनखड़ ‘लाडा का लाड ‘ सॉन्ग से तहलका मचा चुके हैं। इसे यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। यह कहना गलत नहीं होगा कि अजय धनखड़ अब युवाओं की धड़कन बन चुके है। लेकिन कहते हैं ना की हर कामयाब इंसान के पीछे किसी न किसी का हाथ जरूर होता है। अजय धनखड़ की कामयाबी के पीछे कौन है?
बता दें कि कोई और नहीं, बल्कि अजय धनखड़ की सफलता के पीछे उनके चाचा मुकेश जाजी का बड़ा हाथ है। चाचा-भतीजे की इस जोड़ी ने हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री में धमाल मचा दिया है।
धनखड़ इंटरनेट पर अपने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कमी नहीं रखते हैं आए दिन दर्शकों के लिए नए गाने और वीडियोज रिलीज हो रहे हैं। उनका एक नया गाना यूट्यूब पर रिलीज किया गया है, जिसका टाइटल है ‘ टयूशन बदमाशी का ‘…. सोशल मीडिया पर उनके इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
अजय धनखड़ के परिवार की बात करें, तो उनके भाई अमन जाजी भी हरियाणवी संगीत की दुनिया में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। अमन जाजी म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं। उनका 52 गज का धामण गाने को हरियाणा ही नहीं, बल्कि दिल्ली, यूपी, बिहार तक काफी बड़ी संख्या में लोगों ने पसंद किया। यह गाना यूट्यूब पर 1 बिलियन बार देखा जा चुका है।
अजय धनखड़ केवल हरियाणा ही नहीं, बल्कि पंजाब, यूपी, हिमाचल में उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। युवा उन्हें आइडल मानने लगे हैं। इसका अंदाजा इस बात से बखूबी लगाया जा सकता है कि अजय धनखड़ जब भी अपने फैंस के बीच होते हैं, तो उन्हें जबरदस्त प्यार मिलता है। सेल्फी लेने की होड़ लग जाती है।
ट्यूशन बदमाशी का
यूट्यूब पर जारी ‘ट्यूशन बदमाशी का…’ गाने को अब 46 मिलियन बार देखा जा चुका है। अजय धनखड़ ने सॉन्ग को डायरेक्ट किया है। यह गाना मासूम शर्मा की आवाज में है। म्यूजिक अमन जाजी व लिरिक मुकेश जाजी ने लिखे हैं। धनखड़ का कहना है कि दिन-रात की कड़ी मेहनत के बाद यह गाना लोगों तक पहुंच पाया है।
खेत में बनाया स्टूडियो
चाचा मुकेश जाजी और भतीजे अजय धनखड़ की जोड़ी ने खेतों में स्टूडियो बना हरियाणा को फिल्म सिटी बना दिया है। अमन जाजी और अजय धनखड़ ने एक साथ मिलकर करीब डेढ़ करोड़ की लागत से अपने खेत में ही स्टूडियो बनाया है। अब यहीं पर सपना चौधरी से लेकर अन्य हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्रीज के बड़े-बड़े स्टार अपने गाने रिकॉर्ड करने आते हैं। ऐसे में गांव को हरियाणा में खूब पहचान मिल रही है।
म्यूजिक वीडियो में पहली बार हुई कार ब्लास्ट
नॉर्थ इंडिया में शूटिंग के दौरान रियल कार ब्लास्ट जैसा उपयोग कर धनखड़ ने एक नया इतिहास अपने नाम किया है। बताया जा रहा है कि नॉर्थ इंडिया में ऐसा पहली बार हुआ है, जब शूटिंग के दौरान दो-दो कार का रियल ब्लास्ट किया गया है। यह ब्लास्ट अजय धनखड़ ने ‘टयूशन बदमाशी का’ शूटिंग के दौरान किया है। इससे वीडियो में जान आ गई है।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
33 mins agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
8 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
10 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines