Harvard Students Viral Video: दुनिया के सबसे मशहूर यूनिवर्सिटीज में से एक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी है। यहां पर बहुत कम स्टूडेंट्स को पढ़ाई का मौका मिल पाता है। लेकिन जिन लोगों को यहां एडमिशन मिलता है वह ज्यादातर अमीर परिवार के बच्चे ही होते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एश्टन हेरंडन नाम के एक शख्स ने यूनिवर्सिटी में घूमकर हार्वर्ड के स्टूडेंट्स से बात की। वीडियो में देखिए यहां के स्टूडेंट्स अपना पैसा कैसे खर्च करते हैं।
हार्वर्ड में प्रवेश पाना कोई आसान काम नहीं है। आम धारणा यह है कि हार्वर्ड और दूसरे आइवी लीग संस्थानों में अधिक संख्या अमीर छात्रों की रहती है। ऐसे ही अमीर छात्रों के बारे में जब उनके बैचमेट्स से बात की गई तो उन्होंने कई खुलासे किए।
ये भी पढ़ें: विदेशी युवती ने प्रॉबल्म दूर की ऐसे, कमाने लगी पैसे, यकीं न हो तो वीडियो देखें
किसी के पिता हैं एयरलाइन के मालिक
इंस्टाग्राम यूजर एश्टन हेरंडन ने कैंपस में घूमकर हार्वर्ड के बाकी स्टूडेंट्स से पूछा कि उन्होंने कैंपस में छात्रों को कौन-सी अजीबोगरीब चीजें करते देखा है? एक स्टूडेंट ने बताया कि उन्होंने एक स्टूडेंट के बारे में सुना था, जब उससे पूछा गया कि वह किस एयरलाइन से सफर करता है, तो उसने जवाब दिया कि मेरे पिता की एयरलाइन से।
इसके अलावा दूसरे स्टूडेंट ने याद करके बताया कि उसको सबसे अजीब तब लगा जब उसका साथी क्लास में आने से कुछ घंटे पहले ही प्राइवेट जेट के साथ सेल्फी पोस्ट की थी। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कितना अमीर होगा।
प्लेन की टिकट लेना भी मुश्किल
कैंपस में आगे बढ़ते हुए हेरंडन तीसरे शख्स से यही सवाल पूछ। इसपर वह जवाब देता है कि कुछ लोग हर हफ्ते यूरोप जा सकते हैं, मुझे प्लेन के टिकट के बारे में पता है वह कितना महंगा है। उसने आगे कहा कि मैं जिन कुछ लोगों से मिला हूं, उनका सर नेम यहां कि इमारतों के उपनामों से मिलता है।
ये भी पढ़ें: भाई-बहन, पति और बेटे की हो गई मौत, 60 साल की है पोती; कैसे जिंदा है 124 साल की ये महिला
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
12 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
14 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
15 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
16 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines