Weird News : सड़क पर गड्ढे कई बार बड़ी परेशानी का कारण बन जाते हैं। दुर्घटनाओं की संभावना भी अधिक होती है। शिकायतें मिलने के बाद जब प्रशासन और अधिकारी इस पर ध्यान नहीं देते तो आम लोगों की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। ऐसे ही एक शख्स को जब सड़क पर बने गड्ढों से परेशानी हुई तो उसने प्रशासन की पोल खोलने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है।
मामला ब्रिटेन का है, यहां एक शख्स सड़क के गड्ढों से परेशान हो गया, उसने कई बार अधिकारियों को इसकी सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद इस शख्स ने जो किया, अधिकारी खुद गड्ढे ठीक करने पहुंचने लगे। ये शख्स जिन गड्ढों के पास चला जाता, वो गड्ढे कुछ ही देर में या दिन में ठीक कर दिए जाते।
अधिकारियों की होने लगी फजीहत
दरअसल हैरी स्मिथ-हैगेट नाम का यह शख्स उन जगहों पर जाकर पौधा लगा देता था, जहां -जहां सड़क पर गड्ढे होते थे। इससे लोगों की नजर गड्ढों पर आसानी से पड़ जाती थी और धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा होनी लगी। हैरी स्मिथ-हैगेट द्वारा लगाए गए पौधों से अधिकारियों की फजीहत होने लगी और वह खुद उस जगह जाकर सड़क ठीक कराने की कोशिश लगे, जहां गड्ढे बने हुए थे।
22 साल के हैरी मिट्टी से भरी एक बाल्टी और पौधे लेकर सड़क पर घूमते दिखाई देते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने पिछले दो महीनों में लगभग 40 गड्ढों में फूल के पौधे लगाए हैं। इसके बाद अधिकतर गड्ढों को ठीक कर दिया गया। सोशल मीडिया पर लोगों के समर्थन से वह बेहद खुश हैं और वह सभी को धन्यवाद कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन छोड़िए, चीन की सवारी रेल के आगे भी भारतीय पैसेंजर फेल, दो सबसे बड़े अंतर
हैरी की स्थानीय लोग भी जमकर तारीफ कर रहे हैं, उनका कहना है कि मुझे लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि मुझे ये काम करने में और मजा आ रहा है। इससे भी अच्छी बात ये है कि प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए मेरा ये तरीका काम कर रहा है।
संबंधित खबरें
US चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
1 day agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
1 day agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
2 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
2 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
5 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
5 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
5 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines