अक्सर कई केस में पुलिस के बेहतरीन काम की तारीफ की जाती है, मगर क्या आपने कभी सुना है कि पुलिस ने पेंसिल शार्पनर की चोरी का केस सॉल्व किया है। जी हां हरदोई पुलिस ने ऐसा ही कुछ किया है। बता दें कि हरदोई पुलिस ने इलाके के स्कूलों में पिंक बॉक्स लगाए थे और छात्रों से कहा गया था कि वे स्कूल में आने वाली समस्याओं के बारे में गुमनाम शिकायत दर्ज करने के लिए इन बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही इलाके की पुलिस अधिकारियों से कहा गया था कि वे हर मंगलवार को स्कूल में जाकर बॉक्स खोलें और उसमें रखी शिकायतों का समाधान करें। इसका एक पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया है।
एक्स पर शेयर किया पोस्ट
हरदोई पुलिस ने अपने ऑफिशियल एक्स पर एक पोस्ट में शेयर किया, जिसमें पुलिस अधीक्षक के आदेशों का पालन करते हुए नवंबर महीने में पिंक कंप्लेंट बॉक्स में कुल 12 शिकायतें हासिल की हैं, जिनका उन्होंने तुरंत समाधान किया। इसमें कई अलग-अलग तरह की शिकायतें दर्ज की गई। कुछ छात्रों ने स्कूल बस में उनके साथ बदसलूकी की शिकायत की, अन्य ने कक्षा में अपने दोस्तों के साथ झगड़े की बात कही।
वहीं दो बच्चों ने कहा कि गणित की समस्याओं को हल न कर पाने के कारण शिक्षकों ने उनकी पिटाई की, जबकि एक छात्र ने क्लासमेंट्स के बारे में शिकायत की जो कक्षा में बहुत अधिक बात करते थे। वहीं बच्चों में से एक ने आरोप लगाया कि उसके क्लासमेट्स ने उसका शार्पनर चुरा लिया। यहां हम पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
बच्चों की समस्या का किया समाधान
पुलिस अधिकारियों ने तुरंत हस्तक्षेप किया और पिंक बॉक्स में अपनी शिकायतें साझा करने वाले छात्रों से मिले। पुलिस ने ज्यादातर बच्चों की समस्या का समाधान किया और छात्रों के बीच झगड़े को भी सुलझाया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जाए और मामले को शांति से सुलझाया जाए। यूपी पुलिस के इस कदम से जमीनी स्तर पर बच्चों के भविष्य के लिए काम करना आसान होगा।
यह भी पढ़ें- Anand Mahindra की टॉप लिस्ट में है भारत की ये जगह, तस्वीर देख आप भी हो जाएंगे मुरीद
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines