हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पकड़ा गया फर्जी IAS, महिला अधिकारी को बनाया शिकार; ऐसे खुली पोल

Fake IAS Arrested in Hardoi : उत्तर प्रदेश की हरदोई पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। इस फर्जी आईएएस ने एक महिला अधिकारी को ही ठग लिया। एक ट्रांसफर से इसकी पोल खुल गई।

विज्ञापन

Fake IAS Arrested in Hardoi : आनंद शुक्ला :उत्तर प्रदेश के हरदोई से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स खुद को IAS बताकर महिला अधिकारी को ही ठगने लगा। शख्स इतनी चालाकी से बात करता था कि महिला अधिकारी को कभी शक ही नहीं हुआ लेकिन एक ट्रांसफर से शख्स की पोल खुल गई और अब वह सलाखों के पीछे है। जानें क्या है मामला ?

हरदोई जिले में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनाती बताकर उन्नाव की एक महिला अधिकारी से दो लाख दस हजार रुपये की ठगी करने के मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। शख्स खुद को फर्जी आईएएस बताने वाले शख्स को साइबर सेल टीम और पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रतापगढ़ के देलहपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर मुफरीद निवासी हरिकेश पांडेय Shadi.com समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खुद आईएएस बता कर शादी का प्रस्ताव देता था।

हरिकेश पांडेय नाम के शख्स ने फोटो अपनी लगाई थी लेकिन नाम अपने दिव्यांग भाई मुकेश कुमार पांडेय का रखा था। इसी बीच उन्नाव जिले में तैनात एक महिला अधिकारी से उसकी बात होने लगी। कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उसकी फोटो देखकर महिला अधिकारी भी आईएएस ही समझने लगी और उसके झांसे में फंसती चली गयी। महिला अधिकारी के परिजनों से भी वह बात करने लगा।

विज्ञापन


हरिकेश पांडेय ने बताया कि वह हरदोई जिले में जॉइंट मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात है। हरिकेश पांडेय ने महिला अधिकारी को झांसा देकर दो लाख दस हजार रुपये भी ठग लिए। इसी बीच उसने बताया कि उसका ट्रांसफर कासगंज हो गया है और फर्जी आदेश बना कर महिला अधिकारी को भी दिखा दिया। महिला अधिकारी ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि लेटर भी फर्जी है। इस शख्स की पहचान भी फर्जी है। बात-विवाद होने पर शख्स ने महिला अधिकारी को धमकी दी और पैसे भी वापस करने से मना कर दिया।

यह भी पढ़ें : Dunki Route से कैसे अमेरिका पहुंचा पंजाब का शख्स? डिपोर्ट होते ही सुनाई आपबीती

विज्ञापन

इसी बीच महिला अधिकारी ने हरदोई पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन से मिलकर ठगी की जानकारी दी। महिला अधिकारी के शिकायत पर सायबर सेल में एफआईआर दर्ज कर जांच के बाद कार्यवाही की गई। साइबर थाना पुलिस द्वारा बीएनएस, 66डी आईटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी शख्स गिरफ्तार कर लिया गया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola