हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

“कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे”, SP से ही कर ली अवैध वसूली, 'स्टिंग ऑपरेशन' का वीडियो वायरल

Hapur SP Abhishek Varma Viral Video : एसपी अभिषेक वर्मा से ही पार्किंग के ठेकेदारों और कर्मचारियों ने अवैध वसूली कर ली। इतना ही नहीं, SP को कायदे में रहने की भी सलाह दे दी। एसपी ने कर्मचारियों की धमकी का वीडियो बना लिया और सभी को गिरफ्तार करवा लिया।

विज्ञापन
हापुड़ एसपी का वीडियो वायरल

Hapur SP Abhishek Varma Viral Video :उत्तर प्रदेश के हापुड़ के एसपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो को लेकर हापुड़ एसपी अभिषेक वर्मा चर्चाओं में आ गए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्किंग माफिया, एसपी से ही अवैध वसूली कर रहे हैं और तो और कायदे में रहने की हिदायत दे रहे हैं।

लगातार अवैध वसूली और मारपीट, गुंडागर्दी की शिकायत मिलने के बाद हापुड़ एसपी खुद एक प्राइवेट कार से सादी वर्दी में निकल पड़े। गढ़मुक्तेश्वर में भक्त बनकर पहुंचे एसपी को पार्किंग के कर्मचारी पहचान नहीं पाए। इधर एसपी पूरी तैयारी से गए थे और सबूत के लिए वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे।

जब पार्किंग कर्मचारियों ने उनसे 53 की जगह 60 रुपये की मांग कि तो एसपी ने इस पर सवाल पूछा तो सामने से कायदे में रहने की हिदायत मिली। पार्किंग कर्मचारियों का मनोबल देख खुद एसपी और उनके साथी को भी हंसी आ गई लेकिन इसके बाद एसपी अभिषेक वर्मा का पारा चढ़ गया।

विज्ञापन

देखिए वीडियो


कैमरे में अवैध वसूली और धमकी का सबूत इकट्ठा करने के बाद एसपी ने पुलिस फोर्स को घटना पर पहुंचने का निर्देश दिया गया। पुलिस पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। थाने में खड़े 4 आरोपियों की फोटो शेयर कर एसपी ने लिखा कि ‘कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।’


सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स

एक ने लिखा कि इसी तरह हर जिले के एसपी को आम जनता के बीच घूमना चाहिए, तभी उन्हें सच्चाई पता चलेगी और आम लोगों को इंसाफ मिल सकेगा। एक ने लिखा कि इसी तरह अपने अपने क्षेत्र में प्रत्येक अधिकारी ध्यान दें तो ये माफिया फिर कभी ऐसा करने से पहले सौ बार सोचेंगे। एक अन्य ने लिखा कि कमाल का स्टिंग किया, आपने ऐसे ही जनपद में कानून व्यवस्था और गलत कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्रवाई जारी रखिए।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : जम्मू से बिना ड्राइवर के चली ट्रेन पहुंच गई पंजाब, रेलवे अधिकारियों के हाथ-पांव फूले

एक ने लिखा कि अब खुद भी कायदे में रहेंगे भी औरों को भी बोलेंगे कि जब तक जनपद हापुड़ में अभिषेक वर्मा कप्तान हैं, कायदे में ही रहना होगा। एक अन्य ने लिखा कि आपने तो इनका स्टिंग ऑपरेशन कर दिया। ये लोग अब शायद जीवन भर कायदे में रहेंगे।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola