Gwalior viral Video young man drinking alcohol in police station campus: ग्वालियर में पुलिस थाने के कैंपस के अंदर कार में बैठकर जाम छलकाने का मामला सामने आया है। कार के अंदर जाम छलका रहे शख्स के पास बाएं वाली सीट के पास बंदूक भी दिख रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में ‘राजा हैं हम’ गाना भी बज रहा है। फिलहाल, जाम छलका रहे शख्स की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जानकारी के बाद पुरानी छावनी थाना पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
जानकारी के मुताबिक, मामला पुरानी छावनी थाना कैंपस का है। कैंपस के अंदर एक कार खड़ी है, जिसमें एक युवक ड्राइविंग सीट पर बैठा दिख रहा है। उसने एक हाथ से जाम का ग्लास पकड़ा है, जबकि दूसरे से मैगी खा रहा है। कार के अंदर बैठा एक अन्य शख्स उसका वीडियो बना रहा है।
सोशल मीडिया पर वायर 14 सेंकड के इस वीडियो में बैकग्राउंड में स्थानीय भाषा में एक गाना बज रहा है, जिसके बोल है… राजा हैं हम। वीडियो में शराब पी रहे युवक के बाएं वाले सीट के पास एक दोनाली बंदूक भी रखी दिख रही है। वीडियो के वायरल होने और फिर उसका संज्ञान लेने के बाद पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।
वायरल वीडियो सुरक्षा पर खड़े कर रहा सवाल
मध्यप्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव की तैयारियां अंतिम चरणों में है। ऐसे में थाने के कैंपस के अंदर खड़ी कार में शराब पीने का वीडियो वायरल होना सुरक्षा पर सवाल खड़े कर रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की गई तो पुलिस अधिकारियों ने कार में बैठे शख्स की तलाश की बात कही। शख्स का न तो नाम सामने आ पाया है, न ही उसकी पूरी पहचान हो पाई है।
हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का उन्होंने संज्ञान लिया है। वीडियो में दिख रहे शख्स को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
14 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines